Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़लखमा ने कहाED ने चूल्हा बिस्तर चेक किया लेकिन 100 रुपये...

लखमा ने कहाED ने चूल्हा बिस्तर चेक किया लेकिन 100 रुपये भी नहीं मिले:,बोले-मैं अनपढ़ आदमी, जहां बोले साइन कर दिया

रायपुर: पूर्व मंत्री कवासी लखमा के घर पर ईडी ने कार्रवाई की है। ईडी की दबिश पर पूर्व मंत्री ने कहा कि उन्हें मेरे घर से 100 रुपये भी नहीं मिले। ईडी की टीम ने मेरे ने घर में खाना खाया लेकिन उन्हें कागज का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। शनिवार को छत्तीसगढ़ में ईडी की टीम ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा समेत कई बड़े लोगों के यहां छापेमारी की। ईडी की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। कवासी लखमा में घर में शराब घोटाले को लेकर कार्रवाई की गई है। पूर्व मंत्री ने कहा मेरे घर में राजनीतिक कारण से कार्रवाई की है।

ईडी की जांच में पूर्व आबकारी मंत्री समेत कई लोगों के नाम की जिक्र हुआ था।
क्या कहा कवासी लखमा ने

छापेमारी के दूसरे दिन मीडिया से चर्चा करते हुए कवासी लखमा ने कहा- कल शाम आठ बजे तक ईडी की टीम मेरे घर में थी। घर में उन्हें कागज का एक टुकड़ा तक नहीं मिला। बेड, बिस्तर, चूल्हा सभी जगह जांच किए। पूरा घर चेक किए और खाना खाये लेकिन 100 रुपये भी नहीं मिला। ईडी की टीम मुझसे मेरी संपत्ति के बारे में पूछ रही थी। लखमा ने कहा- कार्रवाई के दौरान ईडी की टीम ने कोई जबरदस्ती नहीं की।

उन्होंने बताया  कि सोमवार को उन्हें और उनके बेटे को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। ED का छापा राजनीति से प्रेरित है। विधानसभा में सरकार के खिलाफ बोलने और बड़े घोटाले को उजागर करने पर छापा मारा गया है। भाजपा बदनाम करने की राजनीति कर रही है।

दूसरी तरफ  लखमा ने कहा कि मैं अनपढ़ हूं। अधिकारियों ने गड़बड़ी की है। अधिकारी जो दस्तखत लेकर आते थे, उस पर मैं सिर्फ दस्तखत करता था। अधिकारी ही कागज को पढ़ते लिखते थे। उन्होंने कहा कि मुझे इस घोटाले के बारे में कोई जानकारी नहीं है। मुझसे संपत्ति की जानकारी मांगी गई है। समय मांगा हूं, पूरी जानकारी दूंगा। ED के अधिकारी बेटे और मेरा मोबाइल अपने साथ ले गए हैं। उन्होंने मेरे से घोटाले के बारे में भी पूछताछ की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments