तिल्दा नेवरा -भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा को छत्तीसगढ़ से निर्विरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर कार्यकर्ताओ में भारी हर्ष है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिल्दा नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष महेश अग्रवाल के कार्यालय के सामने जमकर आतिशबाजी करते हुए एक दूसरे का मुंह मीठा कराया।
महेश अग्रवाल ने कहा कि लक्ष्मी वर्मा के राज्यसभा सांसद बनने से भाजपा के कार्यकर्ता में खुशी और उतसाह है। उन्होंने कहा लक्ष्मी वर्मा दबंगता के साथ क्षेत्र की समस्याओं को उच्च सदन के पटल पर रखेंगी जिसका लाभ पूरे छत्तीसगढ़ को मिलेगा।
भाजपा के युवा नेता दीपक शर्मा, भाजपा रायपुर जिला ग्रामीण के मंत्री विकास कोटवानी ,भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राम पंजवानी,घनश्याम अग्रवाल .लक्ष्मी चंद नागवानी .सुरेश वर्मा युवा नेता सौरभ शर्मा. पार्षद रानी जैन, भाजपा शहर के पूर्व कोषाध्यक्ष रमेश रिंकू अग्रवाल, सुंदर दास पंजवानी, सुदेश जैन, आदि नेताओं ने लक्ष्मी वर्मा के छत्तीसगढ़ से निरविरोध राज्यसभा सांसद निर्वाचित होने पर उन्हें शुभकामनाएं देते कहा हमे विश्वास है कि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी अपने अनुभव, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ राज्यसभा में छत्तीसगढ़ के हितों को सशक्त रूप से रखकर प्रदेश के विकास, महिला सशक्तिकरण और समाज के सभी वर्गों की आकांक्षाओं को नई दिशा देने का कार्य करेंगी। सैकड़ो कार्यकर्ता पहले से ही लक्ष्मी वर्मा का स्वागत करने रायपुर एकात्म परिसर पहुंच गए थे।
श्रीमती लक्ष्मी वर्मा की बेटी जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा के निवास तिल्दा छतौद में लक्ष्मी वर्मा को बधाई देने वालों का ताता लगा रहा। स्वाति वर्मा ने कहा कि अब हमारे क्षेत्र में विकास में और तेजी आएगी। स्वाति वर्मा ने कहा कि भाजपा ने मेरी मम्मी लक्ष्मी वर्मा को जो सम्मान दिया है यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि सभी महिलाओ का है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री विष्णुव साय, संगठन मंत्री पवन साय, डिप्टी सीएम विजय शर्मा अरुण साव, बृजमोहन अग्रवाल सहित सभी नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि लक्ष्मी वर्मा को जिस विश्वास के साथ राज्यसभा सांसद बनाया है। निश्चित रूप से सभी नेताओ उम्मीद और भरोसे पर खरी उतरेंगी।

