Monday, March 9, 2026
Homeछत्तीसगढ़रायपुर में तस्करी पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा के साथ...

रायपुर में तस्करी पुलिस ने 6 किलो से ज्यादा गांजा के साथ महिला तस्कर और साथी को पकड़ा

रायपुर : राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में रायपुर कमिश्नरेट और क्राइम ब्रांच की टीम ने गांजा तस्करी के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक महिला तस्कर और उसके साथी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा बरामद किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर तस्कर उदय जैन की पत्नी अपने साथियों के साथ शहर में गांजा तस्करी कर रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने जाल बिछाया और संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ ही देर बाद एक स्कूटी पर बोरी में गांजा लेकर एक महिला और उसका साथी आते दिखाई दिए। महिला की पहचान माधुरी उर्फ डॉली जैन के रूप में हुई, जो अपने साथी कृष्णा साहु के साथ स्कूटी पर सवार थी। जब दोनों आरोपियों ने रिंग रोड पर क्राइम ब्रांच की टीम को खड़ा देखा तो वे स्कूटी छोड़कर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने तुरंत उन्हें पकड़ लिया।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में महिला तस्कर ने बताया कि वे सुबह आरंग इलाके से गांजा लाकर शहर में सप्लाई करने वाले थे। आरोपियों ने यह भी बताया कि कमिश्नरेट लागू होने के बाद से नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई के चलते अब गांजा उड़ीसा से रेल, बस और सड़क मार्ग के जरिए लाया जाता है और शहर के बाहरी इलाकों में डंप किया जाता है। फिलहाल तेलीबांधा थाना पुलिस ने महिला तस्कर डॉली जैन और उसके साथी कृष्णा साहु को गिरफ्तार कर उनके पास से करीब 6 किलो से ज्यादा गांजा जब्त किया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश भी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments