Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़रफ्तार कार ने मारी टक्कर :महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत, कार...

रफ्तार कार ने मारी टक्कर :महिला समेत 3 की दर्दनाक मौत, कार छोड़कर आरोपी ड्राइवर फरार,

रायगढ़: जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के चाल्हा मोड़ पर एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीनों की मौके पर मौत हो गई, वहीं कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार है। धरमजयगढ़ पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

घटना तकरीबन 12:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि धरमजयगढ़ के चाल्हा मार्ग में आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी ओर से पैदल जा रही एक महिला को अपनी चपेट में ले लिया। महिला को रौंदने के बाद सामने से आ रहे बाइक सवार दो युवकों को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। इतना ही नहीं, हादसे के बाद कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई।

घटना में दो युवक और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इधर, घटना के बाद कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया है। कार का नंबर सीजी 13 बीई 1283 है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक सारंगढ़ जिले के रहने वाले हैं और धरमजयगढ़ में सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी करते थे। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments