Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़युवक  ने मॉडिफाइ बाईक चलाई, कोर्ट ने ठोका 5 हजार का जुर्माना

युवक  ने मॉडिफाइ बाईक चलाई, कोर्ट ने ठोका 5 हजार का जुर्माना

तिल्दा नेवरा- शहर पुलिस द्वारा थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक अभियान चलाकर शहर के अंदर तेज रफ्तार बाइक चलाने एवं मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर गाड़ी  चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। पिछले 10 दिनों में आधा दर्जन से भी अधिक मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई की जा चुकी है।

इसी कड़ी में एक युवक अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 आईटी 7863 में मॉडिफाई साइलेंसर लगाकर तेज रफ्तार से शहर के व्यस्त मार्ग से गुजर रहा था। जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। इसके बाद मोटर साइकिल चला रहे युवक को रोक कर यातायात नियमों का शक्ति से पालन करने की हिदायत देकर उसके विरुद्ध मोटर विकल्प की एक धारा 182 [क] 4 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जप्त कर मामले को न्यायालय में  पेश किया गया. जिस पर न्यायालय तिल्दा नेवरा के द्वारा वाहन स्वामी पर 5000 का जुर्माना किया गया .साथ ही साइलेंसर को नष्ट करने का आदेश दिया गया। हालांकि द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के बावजूद  कई ऐसे मनचले युवक है जो शहर के अंदर की व्यस्त सडको सेमोडिफाइड साइलेंसर वाली गाड़ियों को तेज चलते हुए दिखाई देते हैं। कई युवक नशे की हालत में बाइक चलते नजर आते है .

.नागरिकों ने गुरु नानक चौक से लेकर हेमू कॉलोनी एवं दीनदयाल चौक तक चेकिंग अभियान चलाने की मांग पुलिस प्रशासन से की है। लोगों का कहना है कि बीच बाजार से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने के कारण कई बार दुर्घटना हो चुकी है ‌। लोग गलियों से अचानक निकल कर सड़कों पर आते हैं और तेज गाड़ी चलाने वालों की चपेट में आ जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments