Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक को गिरफ्तार

युवक ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, आरोपी युवक को गिरफ्तार

बिलासपुर छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीँ नाबालिग युवती ने आरोपी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बिलासपुर जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र का है। यहां एक युवक ने नाबालिग युवती से अपनी नजदीकियां बढ़ाई और फिर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने नाबालिग को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। वहीं जब युवती ने शादी की बात कही तो युवक उससे दुरी बनाने की कोशिश करने लगा।

इन सब के बाद युवती ने पूरे वारदात की जानकारी अपने परिजनों को दी। बेटी की आपबीती सुनते ही परिजनों के पैरो तले जमीन खिसक गई। परिजन नाबालिग को लेकर तत्काल थाना पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के तुरंत बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments