Sunday, March 15, 2026
Homeछत्तीसगढ़मौत का लाइव; स्कूली छात्रा को हाईवा ने कुचला,मौके पर मौत

मौत का लाइव; स्कूली छात्रा को हाईवा ने कुचला,मौके पर मौत

मुगेली-मुंगेली जिले में एक तेज रफ्तार हाइवा ने स्कूली छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी, तभी बेलगाम हाइवा ने रौंद दिया। घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मृतिका छात्रा का नाम दुर्गा पटेल (15) है। वह सुरीघाट की रहने वाली थी, जो शासकीय कन्या शाला में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। रोजाना की तरह स्कूल जा रही थी। वह स्वामी आत्मानन्द अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास पहुंची थी, तभी हादसे का शिकार हो गई।

पीछे के सभी टायर छात्रा के ऊपर से गुजरे

CCTV फुटेज में दिख रहा है कि एक गाड़ी सामने से आ रही है। साइड से छात्रा साइकिल से जा रही है। वहीं पीछे से तेज रफ्तार में हाइवा आ रहा है, जिसने बच्ची को देखकर ब्रेक भी नहीं लगाया। इतना ही नहीं हॉर्न भी नहीं मारा। बच्ची को चपेट में ले लिया। पीछे के सभी टायर छात्रा के ऊपर से गुजर गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद सड़क पर खून ही खून बिखर गया। टायर चढ़ने से छात्रा की हड्डियां और साइकिल चकनाचूर हो गई। स्कूल के पास ही हादसे को लेकर अभिभावकों में नाराजगी है। आसपास ब्रेकर तक नहीं है, जिससे स्पीड कंट्रोल नहीं हो रही है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आनन-फानन में छात्रा को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर्स ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। वहीं हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं आरोपी हाइवा चालक संजीवन विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही हाइवा को जब्त कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments