Tuesday, March 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में...

मिथुन, तुला और धनु राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष 
आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके किसी भूमि, वाहन और मकान आदि को खरीदने के प्रयासों में तेजी आएगी और आपको भौतिक वस्तुओं की भी प्राप्ति होगी। आप संवेदनशील मामलों में आगे रहेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने परिजनों से आज किसी जरुरी मुद्दे को लेकर बातचीत कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मिलेगा और आप अपनी जिम्मेदारियां को भी निभाएंगे। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आप परिवार में किसी पूजा पाठ आदि का आयोजन हो सकता है।
वृष
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। आप नकारात्मक चर्चाओं से बचें। कुछ नए लोगों से भी आप अपने मेलजोल को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक मामलों में आपकी रुचि रहेगी। यदि आप यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें आप अपने सामानों की सुरक्षा अवश्य रखें। अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़े, तभी आप कोई बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हैं। सामाजिक गतिविधियों में भी आप पूरी सक्रियता रखेंगे। यदि संतान के करियर को लेकर परेशान चल रहे थे, तो वह आज दूर होगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए रक्त संबन्धी रिश्तों में मजबूती लेकर आएगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा और आप किसी काम में निसंकोच आगे बढे़ेंगे। आपको अपनी किसी पुरानी गलती के लिए पछतावा होगा, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा मौका मिल सकता है। आप अपनों पर भरोसा बहुत ही सोच विचारकर करें।
कर्क 
रचनात्मक कार्य में आज आप आगे बढ़ेंगे और रीति नीति का पालन करेंगे। आपके जीवन स्तर में भी सुधार होगा। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेंगे और आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में लगे रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में भी आज निखार आएगा और आपको किसी दूर रह रहे परिजन से फोन के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आपने पहले किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रयास तेज होंगे। कलात्मक क्षेत्रों में आप आगे रहेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments