Tuesday, March 3, 2026
Homeछत्तीसगढ़मामूली विवाद पर घर में घुसकर युवक पर जानलेवा से हमला, 2...

मामूली विवाद पर घर में घुसकर युवक पर जानलेवा से हमला, 2 आरोपी जेल गए  

तिल्दा नेवरा- समीप  टंडवा ग्राम पंचायत के बैकुंठ बस्ती में मामूली विवाद पर पांच युवकों ने मिलकर एक व्यक्ति के घर में घुसकर प्राण घातक हमला कर दिया। हमले में कौशल वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया । पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार कौशल वर्मा की गांव में स्थित सरकारी शराब दुकान के पास चिकन की दुकान है। कौशल वर्मा जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो उसकी दुकान में लगे बिजली बोर्ड और बल्ब टूटा हुआ मिला। लोगों ने बताया कि बिजली बोर्ड की तोड़फोड़ सिद्धू उनके और उनके साथी के द्वारा की गई है। इसी बात को लेकर कौशल वर्मा का दोनों युवकों से विवाद हो गया, देखते ही देखते तीनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई।
उसके बाद दोपहर को कौशल वर्मा दुकान बंद करके घर चला गया। दोनों युवक भी वहां से वापस अपने गांव जलसो निकल गए। बाद में  सिद्धू और उसका साथी हथियार से लेस होकर दुकान पहुंच गए , तब उन्हें पता चला कि कौशल वर्मा दुकान बंद कर घर गया हुआ है। वहां से दोनों बाइक से सीधे कौशल के घर पहुंच गए और घर के अंदर घुसकर उस  पर सोए हुए हालत में धारदार हथियार से प्राण घातक हमला कर दिए।हमले में कौशल  गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर हमला करने के बाद दोनों आरोपी अपनी बाइक से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में प्रार्थीकी रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपीनाम आरोपीटुकेश उईके उर्फ सिद्धु उईके पिता पुनीत राम उईके उम्र 26 साल ,सोहन उर्फ मोनू उईके पिता राहुल उईके उम्र 21 साल.,के विरुद्ध धारा 554/2025 धारा 333,109(1),127(2),3(5) बी0एन0एस0 एवं 25, 27 ARMS ACT कायम कर विवेचना में लिया गया।दोनों आर्पियो को गिरफ्तारकर न्यायालय में पेश किया गया जहा से उन्हें जेल भेज दिया गया ,,बताया जाता है की इस मामले में और भी युवक शमिल थे लेकिन पुलिस ने दो युवको को हि आरोपी बनया है ..
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments