Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़मां ने बेटी को मार डाला...फिर खुद फंदे पर झूली:बेटे ने कमरे...

मां ने बेटी को मार डाला…फिर खुद फंदे पर झूली:बेटे ने कमरे से भागकर बचाई जान, आरक्षक पति की पहले हो चुकी थी मौत

बालोदछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहाँ एक मां ने जिस बेटी को जन्म देकर प्यार दुलार के साथ उसका भरण पोषण किया। उसी मां ने अपनी ममता का साड़ी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी, फिर उसी साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे में मौजूद बेटे ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन उसकी बहन भाग नहीं पाई।

जानकारी के मुताबिक मृतिका  निकिता पटौदी बालोद के शिकारीपारा वार्ड के रहने वाले थे। महिला के कॉन्स्टेबल पति की पहले ही मौत हो चुकी है। पति की मौत के बाद से वह डिप्रेशन में थी।निकिता पटौदीपिछले कुछ साल से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी।बीती रात  करीब 1 बजे उसने पहले उसने अपने बेटे रेवेंद्र पटौदी 13 का गला दबाने की कोशिश की। लेकिन रेवेंद्र किसी तरह खुद को छुड़ाकर भाग गया।अपनी मां की हरकत के बाद रेवेंद्र अपनी मौसी के कमरे में जाकर बिना किसी को कुछ बताए सो गया, लेकिन कमरे में निकिता की बेटी वैभवी सो रही थी। बेटे के भागने के बाद निकिता ने बेटी वैभवी 10 साल  का साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।इसके बाद उसी साड़ी के आधे हिस्से को काटकर पंखे में बांधकर फांसी लगा ली। सुबह जब पड़ोसी घर के पीछे की ओर पुताई कर रहा था, तब वेंटिलेशन से अंदर झांकने पर उसे कमरे के भीतर का भयावह दृश्य दिखा। उसने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी।

मृतिका के पिता पंवर सिंह सोरी ने बताया कि, निकिता की शादी सांकरी गांव में हुई थी। उसके पति रविशंकर पटौदी दल्लीराजहरा थाने में आरक्षक थे। 3 साल पहले कुसुमकसा के पास सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई थी। पति की मौत के बाद से निकिता की मानसिक स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही थी। वह अपने मायके शिकारीपारा में रह रही थी। वह कई बार अजीब हरकतें करती थी, लेकिन हमने कभी नहीं सोचा था कि वह इतना बड़ा कदम उठा लेगी।

परिजनों ने बताया कि, निकिता के दोनों बच्चे बालोद में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। बेटा रेवेंद्र 8 वीं और बेटी वैभवी 5 वीं कक्षा की छात्रा थी। वैभवी दीवाली की तैयारी में जुटी हुई थी, लेकिन अब घर पर मातम छा गया है। निकिता और वैभवी का अंतिम संस्कार उनके गृह ग्राम सांकरी (लाटाबोड़) में किया गया।

बालोद एसडीओपी देवांश सिंह राठौर ने बताया कि, घटना संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। परिजनों के अनुसार वो मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। प्राथमिक जांच में पाया गया कि उसने पहले बेटी की हत्या की और बाद में खुद आत्महत्या कर ली।

एसडीओपी ने बताया कि मर्ग कायम कर शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया गया। इसके बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। परिजनों ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस मामले की अलग-अलग एंगल से जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments