Homeछत्तीसगढ़महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज

महापौर मीनल चौबे पर अभद्र टिप्पणी, सिविल लाइन थाने में FIR दर्ज

रायपुर। रायपुर महापौर मीनल चौबे के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी किए जाने के मामले में सिविल लाइन थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। यह कार्रवाई भाजपा पार्षद दल की शिकायत के बाद की गई।

भाजपा पार्षद दल ने शिकायत में अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान करने में जुटी है और सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। आरोपी की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments