Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़मकर, कुंभ और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें...

मकर, कुंभ और मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति रहेगी बेहतर, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज 3 फरवरी 2024 का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत वाला होगा। साझेदारी में काम करने से आप अपने बिजनेस को और आगे ले जा सकेंगे। आप अपनी जिम्मेदारियां समय से निभाएं। सहकारिता का भाव आपके मन में रहेगा। सबको साथ लेकर चलने की आप पूरी कोशिश करेंगे। आपके कुछ नए अनुबंध बना सकते हैं। पारिवारिक बिजनेस में जीवनसाथी की सलाह आपके लिए कारगर सिद्ध होगी। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है व दिल खोलकर निवेश कर सकते हैं।
वृष-आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा होगा। आपकी मेहनत की राह में आपके कुछ विरोधी कांटे बो सकते हैं, लेकिन फिर भी आप मेहनत रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यक्तिगत संपर्क से आपको लाभ मिलेगा। लेनदेन के मामले में आपको स्पष्टता बनाए रखनी होगी, नहीं तो समस्या आ सकती है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक कर लेना होगा।
मिथुन-आज आपको बुद्धि व विवेक से काम लेना होगा। शैक्षिक गतिविधियों में आप आगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताते हुए पुरानी यादें ताज़ा करेंगे। जीवनसाथी के लिए आप एक उपहार लेकर आ सकते हैं, बजट का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में अति उत्साहित होकर कोई काम ना करें, नहीं तो समस्या खड़ी हो सकती है। जोखिम उठाकर कोई कार्य न करें, नहीं तो समस्या होगी। आप अपने बहुत से काम बुद्धिमत्ता से निपटाएंगे।
कर्क-आज आप कोई भी काम जल्दबाजी में न करें। आपको किसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो समस्या हो सकती है। घरेलू मामलों में आप किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह ना लें। सेहत के मामले में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके करीबियों से आपका प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आज आपका कोई बड़ा लक्ष्य पूरा हो सकता है। यदि आपको मित्रों द्वारा कोई सलाह दी जा रही है तो उस पर ध्यान दें। आप अपनी सुख सुविधाओं पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको किसी महत्वपूर्ण निर्णय को सावधान रहकर लेना होगा।
सिंह-आज का दिन आपके लिए प्रसन्नता भरा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। सामाजिक प्रयासों को बल मिलेगा। कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आप किसी पर भरोसा ना करें। भाई बंधुओं का आपको पूरा साथ मिलेगा। आवश्यक कार्य पर निगरानी बनाकर रखें। आपको किसी मित्र की सेहत की चिंता सता सकती है। जीवनसाथी से आप अपने मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे किसी निवेश संबंधी योजना को लेकर बातचीत कर सकता है।
कन्या-आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी महत्वपूर्ण चर्चा में सम्मिलित होंगे। आपके जीवनशैली में भी सुधार आएगा। आपके महत्वपूर्ण मामले गति पकड़ सकते हैं। परिवार में यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह  दूर होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों में ना आए, नहीं तो कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको पारिवारिक रिश्ते में समानता बनाए रखनी होगी।
तुला-आज का दिन आपके कला कौशल में सुधार लेकर आएगा। किसी बड़े लक्ष्य पर  पूरा फोकस कर पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। रचनात्मक कार्य में आप अच्छी सोच कर लाभ उठाएंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विभिन्न कार्यों में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको निवेश संबंधी मामले में अच्छा लाभ मिलने की संभावना बनती दिख रही है। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा।
वृश्चिक-आज आप बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पुण्य कार्यों में आप बढ चढ़कर हिस्सा लेंगे। अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएंगी। व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी आय से बढ़कर धन व्यय करने से बचना होगा। अन्यथा धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आप कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण निर्णय  किसी के दबाव में आकर ना लें, नहीं तो इससे आपको बाद में कोई नुकसान होने की संभावना बनती दिख रही है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments