Tuesday, February 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़भोले बाबा की बारात में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या.

भोले बाबा की बारात में नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या.

दुर्ग ;शहर क्षेत्र में एक बार फिर से चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। शांति नगर में रात करीब 8:30 बजे आपसी विवाद में एक नाबालिग की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि मोहन नगर थाना अंतर्गत शक्ति नगर क्षेत्र में भोले बाबा की बारात निकाली गई थी, जिसे देखने मृतक क्षय कुमार उर्फ नानू पहुंचा था। बारात में शामिल शक्ति नगर के कुछ युवाओं के साथ किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया, जो देखते ही देखते बढ़ गया।

विवाद बढ़ने पर युवकों ने पहले नानू की लात-घूंसों से पिटाई की और फिर अपने पास रखे चाकुओ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई, जिसे देखते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में किया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक नशे में धुत्त थे। पुलिस ने लोगों की निशानदेही पर पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। क्षेत्र में अवैध नशे और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। गौरतलब है कि शांति नगर और शक्ति नगर एक-दूसरे से सटे हुए क्षेत्र हैं।  पिछले 24 घंटों में चाकूबाजी की यह तीसरी घटना है, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हो चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments