Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 5 दिनों की ED रिमांड, PMLA...

भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को 5 दिनों की ED रिमांड, PMLA कोर्ट का फैसला,गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसियों का हंगामा,

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे को ईडी ने भिलाई निवास से अरेस्ट किया है. जिसके बाद ईडी की टीम चैतन्य बघेल को लेकर रायपुर की स्पेशल कोर्ट पहुंची. ईडी ने चैतन्य बघेल से पूछताछ के लिए पांच दिन की पुलिस रिमांड मांगी है. जिसे मंजूर कर लिया गया है. यानी 5 दिन चैतन्य बघेल ED की रिमांड पर रहेंगे. वहीं दूसरी ओर चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी दफ्तर घेरा और जमकर नारेबाजी की.ईडी दफ्तर के बाहर फिर एक बार कांग्रेसियों ने नारेबाजी की. ईडी के पुतले भी जलाए गए हैं. ईडी दफ्तर के बाहर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुला ली गई हैं.

चैतन्य बघेल को धन शोधन रोधी अधिनियम की धारा 19 के तहत गिरफ्तार किया गया. सूत्रों के मुताबिक मामले में नए सबूत मिलने के बाद की गई छापेमारी के दौरान चैतन्य कथित तौर पर सहयोग नहीं कर रहे थे. वहीं छापेमारी के दौरान घर के बाहर भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद थे. कुछ पार्टी समर्थक भी वहां जमा थे.

इससे पहले ईडी ने दावा किया था कि चैतन्य बघेल पर कथित शराब घोटाले से प्राप्त आय का ‘प्राप्तकर्ता’ होने का संदेह है. एजेंसी ने ये भी कहा कि ‘घोटाले’ के परिणामस्वरूप राज्य के खजाने को ‘भारी नुकसान’ हुआ और शराब सिंडिकेट के लाभार्थियों की जेबों में 2,100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम गई.

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता ED दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ता मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बैरिकेटिंग हटाने की कोशिश कर रहे हैं. इस दौरान पुलिस के साथ कांग्रेसियों की धक्कामुक्की भी हुई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मौके पर टायर जलाए.जिसे पुलिस ने वक्त रहते बुझाया.

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी के बाद रायपुर स्थित प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय के आसपास गुमटी और ठेलों को हटवाया गया है. कांग्रेस कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए ईडी दफ्तर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. ईडी दफ्तर में सिर्फ चुनिंदा लोगों की ही एंट्री है.अनावश्यक लोगों का ईडी दफ्तर में आना फिलहाल प्रतिबंधित है.

Uproar after arrest of Chaitanya Baghel

कांग्रेस कार्यकार्ताओं का ईडी दफ्तर के बाहर हंगामा 

जन्मदिन के दिन हुई गिरफ्तारी : ईडी की कार्रवाई पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा जन्मदिन का जैसा तोहफा मोदी और शाह जी देते हैं वैसा दुनिया के किसी लोकतंत्र में और कोई नहीं दे सकता.

आपको बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने शराब घोटाले मामले में हिरासत में लिया है.इससे पहले भी भूपेश बघेल के जन्मदिन पर ईडी ने छापामार कार्रवाई की थी.लेकिन उस वक्त किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई थी.वहीं अब ईडी ने चैतन्य बघेल के खिलाफ पुख्ता सबूत इकट्ठा किए फिर पूछताछ के लिए सुबह 6 बजे भूपेश बघेल के निवास पर पहुंची. जब ईडी ने चैतन्य बघेल ने शराब घोटालों को लेकर पूछताछ की तो चैतन्य ने किसी तरह का कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया.जिसके बाद ईडी ने चैतन्य बघेल को हिरासत में ले लिया.

मेरे जन्मदिन पर दोनों परम आदरणीय नेताओं ने मेरे सलाहकार और दो ओएसडी के घरों पर ईडी भेजी थी. अब मेरे बेटे चैतन्य के जन्मदिन पर मेरे घर पर ईडी की टीम छापामारी कर रही है. इन तोहफों का धन्यवाद, ताउम्र याद रहेगा- भूपेश बघेल, पूर्व सीएम छग

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments