Tuesday, March 17, 2026
Homeछत्तीसगढ़भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन का निधन

भाजपा विधायक विद्या रतन भसीन का निधन

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन का निधन हो गया है। 75 वर्षीय भसीन ने राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में गुरुवार देर रात करीब पौने तीन बजे आखिरी सांस ली है। उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। गुरुवार दोपहर के बाद उनकी हालत एकदम से गंभीर हो गई थी।

बता दें कि विधायक विद्या रतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments