Friday, March 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़बैज बोले- 80% केन्द्रों में नहीं हो रही धान खरीदी:कहा- बृजमोहन के...

बैज बोले- 80% केन्द्रों में नहीं हो रही धान खरीदी:कहा- बृजमोहन के करीबियों के यहां छापा यानी सरकार में सब ठीक नहीं

रायपुर-कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का दावा है कि, प्रदेश के 80 फीसदी धान केन्द्रों में खरीदी बंद हैं। प्रदेश के कई जिलों में राइस मिलर्स के यहां खाद्य विभाग ने छापेमार कार्रवाई की है। इनमें से कई मिलर्स पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबी है।

बैज का कहना है कि कांग्रेस राइस मिलर्स को डराने के लिए छापे मार रही है। पूर्व मंत्री और सांसद बृजमोहन अग्रवाल के करीबियों के यहां छापा यानि सरकार में सब कुछ ठीक नहीं है। सरकार में आपसी मतभेद है।

वहीं एक अफसर मंत्री सरकार में हावी है, जो सरकार में कोष लेने का काम कर रहे हैं। उनके पास माल नहीं पहुंच रहा है, इसलिए वे ऐसा काम कर रहे हैं। सरकार में आपसी टकराव और गुजबाजी की वजह से छत्तीसगढ़ के किसानों को नुकसान हो रहा है।

प्रदेश में कई जगहों में राइस मिलर्स के यहां छापेमार कार्रवाई की गई है।

80 फीसदी खरीदी केन्द्र बंद हो गए

दीपक बैज का दावा है कि करीब 80 फीसदी धान खरीदी केन्द्र बंद हो गए हैं। सरकार 21 क्विंटल धान नहीं खरीद रही है। बारदाने की आपूर्ति नहीं हो रही है। राइस मिलर्स के हड़ताल की वजह से धान खरीदी प्रभावित हुई है।

उन्होंने कहा कि सरकार राइस मिलर्स की मांग नहीं मान रही है। बातचीत की जगह षड्यंत्र कर रही है। राइस मिलर्स के यहां छापे मारे जा रहे हैं। मिलों को सील किया जा रहा है। धान का उठाव नहीं होने से किसान परेशान है।

धान खरीदी बंद किए जाने की सूचना का पत्र भी कांग्रेस ने जारी किया है।
धान खरीदी बंद किए जाने की सूचना का पत्र भी कांग्रेस ने जारी किया है।

CM के साथ धान खरीदी केन्द्र जाने के लिए तैयार

दीपक बैज ने मुख्यमंत्री को चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश में कहीं भी धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। CM छत्तीसगढ़ के किसी भी 10 धान खरीदी केन्द्र साथ चलें। 5 केन्द्र CM तय करें और 5 केन्द्र मैं तय करुंगा। जहां CM बोलेंगे मैं चलने के लिए तैयार हूं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments