Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़बेमेतरा जिले मे नाबालिग ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के...

बेमेतरा जिले मे नाबालिग ने युवक को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट.. हत्या के बाद सतनामी समाज में भारी आक्रोश.

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में सतनामी समाज के एक युवक की हत्या के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है बीती रत साहू समाज एक नाबालिग युवक ने टार्जन गायकवाड़ 23 को चाकू से गोदकर मार डाला। जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर सतनामी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था।उसके बाद  आरोपियों ने विरोध का बदला उसकी जान लेकर ले लिया.

समाज के लोग चक्काजाम करने पहुंचे। उन्होंने 1 करोड़ मुआवजे की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर एक नाबालिग 16 साल ने सतनामी समाज के खिलाफ स्टोरी लगाई थी।  टार्जन गायकवाड़ ने नाबालिग से स्टोरी हटाने के लिए कहा था। इसके बाद आरोपी नाबालिग ने टार्जन को देख लेने की धमकी दी थी। उसके बाद से वह डेढ़ महीने से फरार था। शुक्रवार की शाम वह गांव आया और चौक पर टार्जन के पेट पर चाकू से हमला कर दिया।घटना के बाद रात में ही सतनामी समाज के लोगों ने थाने पहुंचकर हंगामा किया। वहीं, 26 सितंबर शुक्रवार की सुबह सतनामी समाज के लोगों ने चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम जैम में शामिल लोग आरोपी को फांसी देने, परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी और 1 करोड़ मुआवजे की मांग कर प्रदर्शन करते रहे उसके बाद SDM की समझाइश के बाद मामला शांत हो गया ..

ऐसे विवाद की शुरुवात 14 अगस्त 2025 को हुई थी.प्रतापपुर स्कूल के बच्चों ने गांव में तिरंगा रैली में जयश्री राम के नारे लगाए थे। इसी बात को लेकर से विवाद हुआ था। उसके बाद स्कूल टीचर टंडन गुरुजी को प्रतापपुर स्कूल से ट्रांसफर कर दिया गया था।इस घटना के बाद आरोपी नाबालिग ने अपने इंस्टाग्राम पर अब ‘सतनामियों को एक एक करके मारेंगे’ लिखकर स्टोरी लगाया था। जिसे टार्जन और समाज के लोगों ने देख लिया था। टार्जन गायकवाड़ ने नाबालिग को कहा कि तुम स्टोरी हटा दो। इस पर नाबालिग ने तुम्हे देख लूंगा कहकर धमकी दी।

इसके बाद नाबालिग गांव छोड़कर भाग गया था। 24 सितंबर को नाबालिग वापस अपने घर हरदी आया। 25 सितंबर की शाम करीब 7. बजे टार्जन अपने दोस्त के साथ गांव के चौक के पास बैठा था। इसी दौरान नाबालिग आया। दोनों के बीचपहले  विवाद हुआ। इसी समय नाबालिग ने टार्जन के पेट पर चाकू घोप दिया। परिवार के  लोग टार्जन को लहूलुहान हालत में अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक ग्राम लालपुर का रहने वाला था। आरोपी नाबालिग पास के गांव हरदी का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की है।इस घटना से पूरे इलाके में तनाव का माहौल है।

एसडीएम दिव्या पोटाई ने कहा कि युवक की डेडबॉडी को घर पहुंचाया गया है। चक्काजाम की स्थिति नहीं है। समाज ने ज्ञापन सौंपा है और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments