Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बेटी बोली- मां ने पिता को मार डाला:सरगुजा में खाट पर सोते...

बेटी बोली- मां ने पिता को मार डाला:सरगुजा में खाट पर सोते समय पैर बांधे, फिर चेहरे पर प्लास्टिक डालकर दुपट्टे से गला घोंटा

सरगुजा-छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में घर में लाश मिली है। उसकी 5 साल की बेटी ने दावा किया है कि, मां ने पिता की हत्या की है। मां मेहरून निशा ने खाट पर सो रहे पिता के पैर बांध दिए और चेहरे पर प्लास्टिक डालकर दुपट्टे से गला घोंट दिया। हालांकि, पुलिस ने हत्या की पुष्टि नहीं की है। मामला लुण्ड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बकनाकला निवासी मोहम्मद उम्मत (32) के रूप में हुई है। बेटी की बयान के बाद पुलिस ने पत्नी मेहरून निशा को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी मनोज प्रजापति की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।

बेटी का दावा-मां ने पापा को मारा।

बेटी का दावा-मां ने पापा को मारा।

टीआई मनोज प्रजापति ने कहा कि, शुरुआती जांच में हत्या के कोई सबूत नहीं मिले हैं। आशंका है कि, युवक ने ज्यादा मात्रा में दवा का सेवन कर लिया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।

युवक के गले, चेहरे में चोट और गला दबाने के निशान नहीं मिले हैं। उसके पैरों में भी बांधने का कोई निशान नहीं है। पत्नी मेहरून निशा ने बताया कि, रात को पति के साथ विवाद होने के बाद वो बेटी को लेकर दूसरे कमरे में सोने चली गई थी।

वहीं, मोहम्मद उम्मत की बेटी का दावा है कि, मां ने ही पिता को बैर बांधकर मारा है। जिससे आशंका जताई जा रही है कि, मेहरून निशा का किसी दूसरे युवक से प्रेम संबंध है। पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक इसके भी कोई सबूत नहीं मिले हैं। बेटी ने ऐसा बयान क्यों दिया, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments