Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़बीएनबी शाउमा विद्यालय में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

बीएनबी शाउमा विद्यालय में मनाया गया, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

तिल्दा नेवरा-बद्रीनारायण बगड़िया शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय नेवरा में शनिवार को अंतर राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया प्राचार्य डॉ राजेश कुमार चंदानी केनेतृत्व में छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया।

योग दिवस मनाने के लिए पूर्व में ही तैयारी कर ली गई थी..। शनिवार सुबह 7:30 बजे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार विद्यालय के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच गाए थे । उसके बाद शाला विकास समिति के  अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, डॉक्टर लक्ष्मण साहू, आनंद शर्मा सैमसंग सेमुअल भी कार्यक्रम में शामिल हुए। योग कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉक्टर राजेश चांदनी के निर्देशानुसार वरिष्ठ व्याख्याता जितेंद्र कुमार जेहोआश और  यश कुमार यादव ने किया।

इस कार्यक्रम में विद्यालय में 149 छात्र-छात्राएं एवं 15 शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा 6 जनप्रतिनिधि शामिल हुए । डॉ राजेश कुमार चंदानी ने अपने उद्बोधन में योग से होने वाले स्वास्थ्य लाभ ,निरोगी जीवन पर बल दिया उन्होंने कहा योग कार्यक्रम सभी विद्यालयो  में सप्ताह में एक दिन अवश्य होना चाहिए ।शाला विकास समिति अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने योग को एक साधना बताते हुए कहा कि इससे छात्र-छात्राएं अपने स्मरण शक्ति बढाकर लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं । कार्यक्रम में विद्यालय की सुषमा रानी दुबे ,सविता वर्मा ,किरण साहू,कुसुम नाग ,तरिशखा खाखा ,कांति बारा,सुमन नेताम ,अलका मिश्रा खूबचंद कशयप,सुरेश टंडन ,सुरेश सेन ,चूरामनलाल निषाद,भगवानसिंह नेताम ,नरेनद्र रात्रे आनंद शर्मा लक्षमण साहू ने भी प्राणायाम और चक्रासन कटि चकासन अनुलोम विलोम किया ।कार्यक्रम का समापन संस्था के प्राचार्य डॉक्टर राजेश कुमार चंदानी ने  आभार प्रदर्शन कर किया ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments