Homeछत्तीसगढ़बारिश में बह गया विकास! तिल्दा-नेवरा की नई सड़कों ने खोली भ्रष्टाचार...

बारिश में बह गया विकास! तिल्दा-नेवरा की नई सड़कों ने खोली भ्रष्टाचार की पोल

8 महीने पहले लाखों रुपये से बनी कई सड़कें उखड़ीं, जगह-जगह गड्ढे और गिट्टियां आईं नजर. नगर पालिका ने कहा— फाइल देखकर होगी कार्रवाई

तिल्दा-नेवरा शहर में हुई पहली अच्छी बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं नगर पालिका के विकास कार्यों की हकीकत भी सामने ला दी। बारिश के बाद शहर की कई नई सड़कें उखड़ गईं और जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए। इससे लाखों रुपये की लागत से हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं।

हेमू कॉलोनी से अग्रसेन चौक तक करीब एक वर्ष पहले बनाई गई सड़क पर हजारों छोटे-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। वहीं वार्ड क्रमांक 13 में बाबा क्लॉथ से नगर पालिका परिषद तक बनी सीसी सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क की ऊपरी सीमेंट परत बह जाने से अब केवल गिट्टियां दिखाई दे रही हैं।इस सड़क का निर्माण के दौरान आरोप लगया था की बिना बेस के ही पूरा काम करवा दिया गया है और उसका पूरा भुगतान भी ठेकेदार को कर दिया गया है ।

दीनदयाल चौक से गुरुनानक चौक रोड सिंधी कैंप

इसी तरह लगभग 9 महीने पहले बनी  हेमू कलानी  स्कूल से दावत होटल तक की सड़क भी खराब हो चुकी है। पुराने पेट्रोल पंप से गायत्री रोड जाने वाली सड़क का हाल भी बदहाल है। यह सड़क भी करीब एक साल पहले बनाई गई थी, इन सभी सड़को की हालत देखकर ऐसा लगता है मानो वर्षों पुरानी है स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होते तो पहली ही बारिश में सड़कों की यह स्थिति नहीं होती।इसके अलावा अन्य वार्डो में बनाई गई सड़के पूरी तरह खराब हो गई है .

1 साल पहले सिंधी कैंप के बीचो-बीच बनी सड़क की हालत बद से बदतर हो चुकी है. सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं जिसमें बारिश का पानी भर जाता  है .जब भी कोई गाड़ी गुजरती है तो पास से गुजरने वाले व्यक्ति पर सड़क पर जमा गंदा पानी उनके कपडो पर छिटक जाता है  कई जगहों पर लोगो ने सड़क के बीचो बीच बड़े-बड़े बोल्डर पत्थर रख दिए  हैं .ताकि कोई भी व्यक्ति गाड़ी को तेजी  न चला सके. गद्दे और रखे बोल्डर पत्थर से हमेशा दुर्घटना का डर बना रहता है। नगर पालिका तिल्दा-नेवरा प्रदेश की प्रमुख नगर पालिकाओं में गिनी जाती है,

नगर पालिका का पक्ष
इस संबंध में नगर पालिका अधिकारी अमिताभ शर्मा ने बताया कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि संबंधित सड़कें कब बनाई गई थीं, क्योंकि उन्हें पदभार संभाले अभी दो-तीन महीने ही हुए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित फाइलों का परीक्षण किया जाएगा और उसके बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि नगर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा बारिश के दौरान कहीं भी जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए नालियों की लगातार सफाई कराई जा रही है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments