तिल्दा-नेवरा
बाबा गुरमुख दास गुरुद्वारा दरबार में गुरु हरकिशन जी महाराज का प्रकाश उत्सव जन्मोत्सव अमृतवेला परिवार के तत्वावधान में श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर तिल्दा-नेवरार पर गुरुद्वारा परिसर दिनभर गुरबाणी, भजन-कीर्तन और गुरु के जयकारों से गूंजता रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत अलसुबह 3:30 बजे अमृतवेला से हुई। अमृतवेला परिवार के सदस्य और बड़ी संख्या में गुरु भक्त गुरुद्वारा दरबार पहुंचे। गुरु ग्रंथ साहिब के पाठ और गुरबाणी के साथ भजन-कीर्तन प्रारंभ हुआ। ‘धन गुरु नानक, सरबत जग तारिया’ सहित विभिन्न शबदों और भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर गुरु की भक्ति में लीन नजर आए।
गुरु हरकिशन जी महाराज की शहादत और उनके त्याग को याद करते हुए महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के दौरान उत्साहपूर्वक गुरु के जयकारे लगाए। पूरे दिन गुरुद्वारा परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा।

केक काटकर मनाया गुरु का जन्मदिन
शाम को गुरु हरकिशन जी महाराज के प्रकाश उत्सव के अवसर पर केक काटकर जन्मदिवस की बधाई दी गई। इसके बाद रात करीब 8 बजे से गुरु का अटूट लंगर शुरू हुआ, जो देर रात तक चलता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने लंगर में पहुंचकर प्रसाद रूपी भोजन ग्रहण किया।
इस मौके पर भाई साहब ललित विरानी, कृष्ण विरानी,अमृतवेला परिवार के प्रमुख दीपक निचलानी,खेमचंद विरानी, मानिक कोडवानी, मनोज विरानी, सुंदरलाल पंजवानी,रामचंद गिडलानी, किशोर रोहड़ा, लालचंद बचवानी, , प्रकाश वरलियानी, राजकुमार जेठवानी, अविनाश, दिलीप केसवानी, अमित कुकरेजा, जीतू लालवानी, हरीश बहेजा, सुनील चंदनानी, इंद्र तलरेजा, मनोज निहिचलानी,हर्षा नीचलानी ,साक्षी वधवानी ,रिंकी व्हेजा ,डिंपल कोडवानी, जया चंदनानी,सोना केशवानी, ज्योति नागवानी,हीर केसवानी,भावना विरानी,नीलम पंजवानी मन्नत वाधवानी पूजा मोटवानी, शांता गोविंदानी भावना रिझवानी , वंशिका लालवानी ,सपना लालवानी सहित परिवार के सदस्यों और बड़ी संख्या में गुरु भक्तों ने सहभागिता निभाई। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरु की शिक्षाओं को जीवन में अपनाने और मानवता की सेवा का संकल्प भी लिया।

