रायपुर,,आज पूरे देश में भगवान जगन्नाथ के रथ यात्रा की धूम है। उड़ीसा की पुरी की तर्ज पर राजधानी रायपुर में भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। राजधानी रायपुर के गायत्री नगर जगतनाथ मंदिर से हर साल की तरह इस साल भी रायपुर शहर के साथ राज्य से भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु रथ यात्रा के उत्सव में शामिल होने पहुंचे ..जगन्नाथ मंदिर में विशेष रस्म के साथ रथ यात्रा निकाली गई है।
रथ यात्रा में शमिल हुए CM विष्णु देवने शेरपहरा की रस्म अदायगी करते हुए राजा के भेष में सोने के झाड़ू से भगवान के रास्ते को बहारा.. इसके पहले भगवान जगत नाथ,भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा को सजे रथ पर विराजित किया गया..रथ यात्रा में राज्यपाल के साथ सांसद. पूर्व मंत्री विधायक पूर्व विधायक भी शामिल हुए। इस मौके पर जगह-जगह रथ यात्रा का स्वागत किया गया..। रथ यात्रा के दौरान पूरा शहर जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजायमान होता रहा।

इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ की यात्रा की शुभकामनाएं देते हुए CM विष्णु देव साय ने सभी प्रदेशवासियों को रथयात्रा की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व ओडिशा के लिए जितना बड़ा उत्सव है, उतना ही बड़ा उत्सव छत्तीसगढ़ के लिए भी है। महाप्रभु जगन्नाथ जितने ओडिशा के लोगों को प्रिय हैं। उतने ही छत्तीसगढ़ के लोगों को भी प्रिय हैं। उनकी जितनी कृपा ओडिशा पर रही है। उतनी ही कृपा छत्तीसगढ़ पर रही है।
सीएम साय ने कहा कि भगवान जगन्नाथ किसानों के रक्षक हैं। उन्हीं की कृपा से बारिश होती है। उन्हीं की कृपा से धान की बालियों में दूध भरता है। उन्हीं की कृपा से किसानों के घर समृद्धि आती है। मैं भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करता हूं कि इस साल भी छत्तीसगढ़ में भरपूर फसल हो। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा से मेरी प्रार्थना है कि वे हम सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें और हमें शांति, समृद्धि और खुशहाली की ओर अग्रसर करें।
राजनादगाव-
राजनादगाव-में भी आज भगवान जगन्नाथ की 87 वीं जगन्नाथ रथयात्रा गांधी चौक स्थित प्राचीन जगन्नाथ मंदिर से धूमधाम से निकाली गई

इसके पहले सुबह 8 बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और बहन सुभद्रा का विशेष श्रृंगार पूजन किया गया….।भक्तों के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक भंडारा प्रसादी का आयोजन किया गया दोपहर ढाई बजे भगवान जगन्नाथ, बलभद्र, सुभद्रा और सुदर्शन चक्र को रथ में विराजमान कर पूजा-आरती के बाद रथयात्रा शुरू की गई
जगन्नाथ मंदिर से शुरू हुई रथयात्रा गांधी चौक से दुर्गा चौक, बालगोविंद चौक, बसंतपुर थाना होते हुए सदर बाजार पहुंची यहा से फिर भारत माता चौक, तिरंगा चौक, रामाधीन मार्ग से श्री श्याम मंदिर गली होते हुए कामठी लाइन पहुंची । वहां से भारत माता चौक, आजाद चौक, महाकाल चौक और जयस्तंभ चौक से होते हुए जूनी हटरी स्थित श्री राम जानकी मंदिरपहुंचेगी .,,,,रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह और महापौर मधुसूदन यादव सहित शहर के सनातनी बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्री राम जानकी मंदिर में पारंपरिक स्वागत होगा। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा आषाढ़ शुक्ल एकादशी तक यहीं विराजेंगे। कामठी लाइन में श्री सत्यनारायण मंदिर समिति द्वारा भक्तों का स्वागत किया गया ।
धमतरी में भी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई।रथ यात्रा जगदीश मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए जनकपुरी गौशाला में आकर समाप्त हुई
भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर जगदीश मंदिर में सुबह से ही भक्तों का ताता लगा रहा। दोपहर बाद भगवान जगन्नाथ भैया बलभद्र और माता सुभद्रा भक्तों को दर्शन देने के लिए नगर भ्रमण को निकले।जगदीश मंदिर से शुरू हुई रथ यात्रा चमेली चौक सदर बाजार इतवारी बाजार रामबाग होकर करीब ढाई किलोमीटर की यात्रा के बाद भगवान जनकपुर पहुंची। रथ यात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन के द्वारा सख्त इंतजाम किए गए हैं।

धमतरी में 117 सालों से रथ यात्रा निकाली जाती है.. रथ यात्रा में आसपास के गांव से हजारों की संख्या में लोग भगवान का दर्शन करने आते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं..VCN टाइम्स की रिपोर्ट

