बलौदाबाजार-छत्तीसगढ़ बलौदाबाजार-भाटापारा जिले से हैरान व शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है.इस मामले की तस्वीर सामने आने के बाद विकास दंभ भरने वाले शासन प्रशासन की पोल खोल दी है।वही शर्मसार करने वाले वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और गुस्सा और गहरा गया है..यहाँ पलारी ब्लॉक स्थित छेरकाडीह गांव में एक महिला की बीमार होने के चलते मौत हो गई। मायके में निधन के बाद उसका शव ससुराल ले जाने के लिए ग्रामीणों को ट्यूब और प्लाईवुड का सहारा लेना पड़ा, क्यों कि रास्ते में एक उफनता नाला था।

बता दे कि 38 वर्षीय टिकेश्वरी निषाद लंबे समय से बीमार चल रही थीं।वह 16 सितंबर को इलाज के लिए अपने मायके छेरकाडीह गांव आई थीं। बीती देर रात उनका निधन हो गया। आज (गुरुवार) सुबह, भारी बारिश के चलते नाला उफान पर था, जिससे सामान्य मार्ग बाधित हो गया था। ऐसे में परिजन और ग्रामीणों ने शव को एक प्लाईवुड की चादर पर रखकर नीचे ट्यूब लगाई और उसे तैराते हुए नाले के पार पहुंचाया। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए उनके ससुराल भवरगढ़ ले जाया गया।
जानकारी अनुसार छेरकाडीह गांव के बीचोंबीच नाला पड़ता है। एक ओर स्कूल, दुकानें हैं। जबकि दूसरी ओर भी कुछ ग्रामीण रहते हैं। इसी हिस्से में टिकेश्वरी निषाद का परिवार रहता है। मौत के बाद उसके शव को ससुराल ले जाना था। लेकिन नाले का जलस्तर बढ़ने से लोगों को परेशानियों हो रही थी। बाद में वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर ट्यूब और प्लाईवुड का सहारा लिया गया। प्लाईवुड पर शव को रखकर नाला पार किया गया। तब जाकर मुक्ति धाम जाने का रास्ता साफ हुआ ,नल पार के बाद निजी वाहन से डेथ बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि नाले पर पुलिया निर्माण की मांग कई बार की गई है। लेकिन अब तक नहीं बन पाया है। सरपंच जयन साहू ने बताया कि हर साल बारिश के मौसम में इस नाले के कारण ऐसी समस्याएं आती है।उन्होंने नाले पर पुल बनाने की मांग करते हुए कहा कि प्रशासन की उदासीनता के कारण आज भी ग्रामीणों को ऐसी दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जनपद सीईओ पन्ना लाल धुर्वे ने कहा कि पुलिया निर्माण का अन्य योजना के तहत प्रस्ताव भेजा जाएगा जिससे पुलिया निर्माण कार्य हो जाए । उधर ट्यूब पर शव ढोने का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश और गुस्सा और गहरा गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक प्रशासन इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान नहीं करेगा, तब तक ऐसी शर्मनाक घटनाएं दोहराई जाती रहेंगी। ऐसे वायरल हो रहा वीडियो प्रशासन की अनदेखी और लापरवाही को उजागर करने के लिए काफी है ..पलारी से वीसीएन की रिपोर्ट

