Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़बदमाश की पत्नी से रिश्वत लेते हुए पुलिस कर्मी हुआ कैमरे में...

बदमाश की पत्नी से रिश्वत लेते हुए पुलिस कर्मी हुआ कैमरे में कैद. जमीन गिरवी रखकर पुलिस को दिया पैसा..

बिलासपुर-

रुपए गिन रहा ये सख्श बिलासपुर पचपेड़ी थाना मे पदस्त हेड कॉन्स्टेबल हरवेन्द्र खूटे  है. इन पर एक लाख 50 हजार रूपए रिश्वत लेने का गभीर आरोप लगा है . आरोप लगाने वाले शख्स का कहना है हरवेन्द्र खूटे और अन्य तीन पुलिस कर्मियों ने उसे आबकारी एक्ट में फंसने की धमकी देते हुए 2 लाख रुपए रिश्वत की मांग की गई थी .जोगी का दावा है की डर के चलते उसने  अपनी जमीन गिरवी रखकर डेढ लाख  रुपए का इंतजाम किया और आरक्षक को कैमरे के सामने पैसे दिए, इतना ही नहीं उन्होंने टीआई पर भी रिश्वत का आरोप लगाया है.जोगी के द्वारा दिए गए रुपयों को गिनते हुए कॉन्स्टेबलका वीडियो वायरल हो रहा है..

एक गड्डी नोट महिला अपने हाथ पर रखी थी, एक गड्डी पैसा पलंग पर रखा था। एक गड्डी नोट पुलिसकर्मी गिन रहा था।

हलाकि पुलिस के तरफ से कोई अधिकारिक बयान नही आया है लेकिनरिश्वत खोरी के इस अनोखे मामले का  वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में अफरा तफरी मची हुई है ..पीड़ित सक्श जोगी नायक ने  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र लिखकर शिकायत की है।पत्र में  आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर, मुरीत बघेल और हरवेंद्र खुंटे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक  6 अक्टूबर की शाम मानिकचौरी के रहने वाले जोगी नायक को हेड कॉन्स्टेबल हरवेंद्र खुंटे ने पचपेड़ी थाने के सरकारी क्वार्टर में बुलाया था। इस दौरान आरक्षक गजपाल जांगड़े, अजय मधुकर और मुरीत बघेल भी मौजूद थे। सरकारी क्वार्टर में चारों पुलिस कर्मियों ने मिलकर जोगी नायक को जमकर डराया, धमकाया। जोगी नायक के खिलाफ गुंडा-बदमाश का केस दर्ज करने की धमकी दी। साथ ही 50 लीटर शराब की जब्ती बनाकर जेल भेजने की धमकी दी। इससे जोगी नायक घबरा गया। पीड़ित जोगी नायक ने बताया कि मेरो को चारों पुलिसकर्मियों ने डरा-धमकाकर थाना परिसर में बंद कर दिया। मुझसे जबरन 2 लाख रुपए की मांग की। मुझे छुड़ाने के लिए मेरी पत्नी कामिनी नायक ने जेवरात और जमीन गिरवी रखकर कैश 1 लाख 5000 रुपए दिए।

जोगी नायक ने  बताया कि पुलिसवालों को पैसे देते वक्त वीडियो भी बनाया गया था। इसी के आधार पर पीड़ित नायक ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद भी धमकी देने का आरोप है।

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि जोगी नायक की पत्नी कामिनी नायक ने कॉन्स्टेबल गजपाल जांगड़े को 1 लाख 5 हजार रुपए हैं। कॉन्स्टेबल गजपाल जांगड़े पैसों को गिन रहे हैं। नोटों का एक बंडल पलंग पर दिख रहा है, जिसमें 500 की गड्डियां हैं। वीडियो में दिख रहा है कि कामिनी नायक कुछ नोटों को अपने हाथ में रखे हुए दिख रही हैं। पुलिसवाले से बता रही हैं कि उनके पास इतने ही पैसे हैं। उसके पति को छोड़ दीजिए। पुलिसकर्मी पैसों को गिनते नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बिलासपुर में इसके पहले भी पुलिस कर्मी खुलेआम रिश्वत लेते हुए कैमरे में कैद हो चुके हैं। लेकिन रिश्वत खोरी का यह मामला अनोखा और हटकर है। पुलिस कर्मी पर आरोप लगाने वाले योगी नायक की पत्नी हाथ में रूपयो की गड्डी रखे हुई हैं, महिला के सामने पुलिस कुर्मी रुपए गिनता नजर आ रहा है, पुलिस कर्मी रुपए गिनने में इतना मशगुलहै कि उसका पूरा वीडियो बना दिया गया उसकी भनक तक नहीं लगी जो वीडियो अब वायरल हो रहा है। अब देखना यह है कि इस पुलिस कर्मी पर किस तरह की कार्रवाई होती है, बिलासपुर से VCN टाइम्स की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments