Homeछत्तीसगढ़फेसबुक प्रेम में पति की हत्या !”पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची...

फेसबुक प्रेम में पति की हत्या !”पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची मौत की साजिश”10 हजार के लालच में बुलाया… फिर गला रेत दिया”

बिलासपुर से एक ऐसी खौफनाक वारदात सामने आई है… जिसने रिश्तों, भरोसे और इंसानियत… तीनों को शर्मसार कर दिया है। एक पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतारने के लिए ऐसा जाल बुना… कि सुनकर रूह कांप जाए। फेसबुक पर शुरू हुई दोस्ती… प्यार में बदली… और फिर उसी प्यार के लिए पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पत्नी ने पहले पति को 10 हजार रुपए दिलाने का लालच दिया… उसे झारखंड से बिलासपुर बुलाया… और फिर अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर रेलवे ट्रैक किनारे उसका गला घोंट दिया… इतना ही नहीं… चाकू से गला रेतकर शव को झाड़ियों में फेंक दिया गया।मामला बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है… जहां पुलिस ने आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि उसका प्रेमी और बाकी आरोपी अब भी फरार हैं।..

,झारखंड के सिमडेगा जिले में रहने वाली पूनम लिमगा की पहचान फेसबुक के जरिए सुगड़ तोपड़ो नाम के युवक से हुई थी।दोनों के बीच बातचीत बढ़ी… दोस्ती हुई… और फिर रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।बताया जा रहा है कि पूनम अपने पति विनोद और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग भी गई थी… लेकिन 15 दिन बाद वापस लौट आई। घर लौटने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

प्लान के मुताबिक प्रेमी सुगड़ तोपड़ो अपने दोस्तों के साथ बिलासपुर पहुंचा… और फिर विनोद को फोन कर 10 हजार रुपए देने और पत्नी को छोड़ने का लालच दिया गया।
गरीबी और पैसों की जरूरत में विनोद इस झांसे में आ गया… और 19 मई को पत्नी के साथ बिलासपुर पहुंच गया। लेकिन उसे क्या पता था… कि ये सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बनने वाला है।

सिरगिट्टी इलाके में रेलवे ट्रैक के पास सुनसान जगह पर आरोपी उसे लेकर पहुंचे… जहां पहले दुपट्टे से उसका गला दबाया गया… और फिर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई।
हत्या के बाद शव को झाड़ियों और कीचड़ में फेंक दिया गया… और सभी आरोपी झारखंड भाग निकले।

इधर जब पूनम अकेले गांव लौटी… तो परिजनों को शक हुआ।महिला ने झूठ बोलते हुए कहा कि उसका पति बिलासपुर में ही रुका है… लेकिन परिवार ने गुमशुदगी दर्ज करा दी।

पुलिस ने जब मोबाइल कॉल डिटेल और तकनीकी जांच शुरू की… तो शक की सुई पत्नी पर जा टिकी।सख्ती से पूछताछ हुई… और फिर पूनम टूट गई।उसने पति की हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बता दी।

महिला की निशानदेही पर पुलिस रेलवे ट्रैक के पास पहुंची… जहां से विनोद का सड़ा-गला शव बरामद किया गया। फिलहाल सिरगिट्टी पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है… जबकि प्रेमी सुगड़ तोपड़ो, उसका साथी इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।झारखंड में दबिश दी जा रही है।

सिरगिट्टी थाना प्रभारी के मुताबिक…झारखंड पुलिस से मिली सूचना के बाद मामले का खुलासा हुआ।पत्नी ने अपने प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी।फिलहाल आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है… जबकि मुख्य आरोपी प्रेमी सुगड़ तोपड़ो और उसके साथी इंदल मांझी समेत अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम झारखंड रवाना की गई है।

एक अवैध रिश्ता…और फिर पैसों के लालच में रची गई मौत की साजिश…इस वारदात ने ना सिर्फ एक पति की जान ले ली… बल्कि दो मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया भी छीन लिया।अब सबसे बड़ा सवाल ये है… कि आखिर सोशल मीडिया पर पनप रहे ऐसे रिश्ते… कब तक परिवारों को उजाड़ते रहेंगे?

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments