टी’आई की गुंडे बदमाशों को चेतावनी….सुधर जाए या, फिर सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे…….।
तिल्दा नेवरा पुलिस ने गुंडो और अवैध कार्य करने वालले बदमाशो के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। पिछले 15 दिनों से पुलिस लगातार गुंडे और बदमाशों को पड़कर जेल भेज रही है। रविवार को पुलिस ने दो फरार चाकू बाजो को गिरफ्तार किया है। दर असल ये दोनों आरोपी पिछले सवा महीने से चाकू बाजी की घटना को अंजाम देने के बाद से फरार थे।
बताया जाता है कि 24 जुलाई की रात सतीश यादव का बड़ा भाई मुकेश यादव और उनका दोस्त दिनेश अपने घर के सामने रात को बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपी धन्नू निषाद पिता शिवदयाल 20 साल और सोनू साहू पिता यशवंत 21 साल अपने साथियों के साथ रोड में मोटर साइकिल खड़ी की है कहकर गाली गलौज करने लगे। मुकेश और दिनेश के विरोध करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी देते हुए पास में रखे चाकू को निकाल लिया. और मारपीट करते हुए मुकेश और दिनेश पर च्याकू से जान लेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों को गंभीर चोटे आई। घटना के बाद दोनों ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई, पुलिस ने आरोपी धन्नू निषाद और सोनू साहू के विरुद्ध धारा 296, 351(3), 109, 3(5) बी0एन0एस0 एवं 25, 27 आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था । उधर आरोपियों को जब पता चला कि उनके खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है तो दोनों आरोपी फरार हो गए। पुलिस दोनों की लगातार तलाश करती रही। लेकिन दोनों पुलिस से बचते रहे । इसी बीच मुखबिर ने दोनों के बारे में छुपे होने की जानकारी दी. उसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
2 दिन पहले ही पुलिस ने अवैध शराब बेचने का आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । इसके दो दिन पहले गांजा बेचने वाले को गिरफ्तार कर उनके पास से लाखों रुपए का गांजा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा की जा रही ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद गुंडे बदमाशों और अवैध कार्य करने वाले लोगों में दहशत देखी जा रही है। टी.आई रमाकांत तिवारी ने कहा कि पुलिस की कार्यवाई गुंडे बदमाशों के खिलाफ लगातार जारी रहेगी। टीई ने गुंडे बदमाशों को चेतावनी दी है कि या तो वे सुधर जाए या, फिर सलाखों के पीछे जाने के लिए तैयार रहे।

