प्यार सच्चा था -उम्र का अंतर था, लेकिन प्यार ने उन बंधनों को तोड़ दिया। परिवार की सहमति मिलने के बाद, दोनों एक साथ रहने लगे। लेकिन इस सच्ची प्रेम कहानी में एक नया मोड़ तब आया जब परिवार के सदस्यों ने उन पर सवाल उठाने शुरू कर दिए उसके बाद उन्होंने जो कदम उठाया, वह समाज के लिए एक बड़ा सवाल बन गया।
पेंड्रा -छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवारी जिले से एक दुखद घटना सामने आई है यहा शादी में देरी होने की वजह से प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। KISS-डे के दिन गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, तो उसे फंदे से नीचे उतारा, फिर खुद बॉयफ्रेंड फांसी पर झूल गया। दोनों लिन-इन-रिलेशनशिप में रह रहे थे। लड़के की उम्र 18 साल थी। कम उम्र होने के कारण परिजन शादी के लिए कुछ समय रुकने की बात कह रहे थे।
इसी बात से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती के फांसी लगाने की जानकारी मिलते ही युवक ने उसे फांसी के फंदे से उतारा और उसके बाद स्वयं घर के पास स्थित नीलगिरी प्लॉट में एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। इस तरह दोनों के प्रेम का अंत हो गया। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है।

