Homeछत्तीसगढ़पुलिसवाला बन प्रेमजाल बिछाया, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील फोटो-वीडियो...

पुलिसवाला बन प्रेमजाल बिछाया, शादी का झांसा देकर बनाया शिकार; अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर करता रहा ब्लैकमेल

रायगढ़। सोशल मीडिया और झूठी पहचान के जरिए महिलाओं को जाल में फंसाने वाले एक आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर एक महिला का विश्वास जीता, शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और चोरी-छिपे अंतरंग फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर महिला को ब्लैकमेल करते हुए जान से मारने की धमकी देता रहा। मामले की गंभीरता को देखते हुए चक्रधरनगर पुलिस ने ‘अभियान संवेदना’ के तहत त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मार्च 2026 में कोरबा रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात बिलासपुर निवासी अक्षय कुमार कुम्हरानी से हुई थी। आरोपी ने स्वयं को पुलिस विभाग में कार्यरत बताते हुए वर्दीधारी तस्वीरें भेजीं और शादी का प्रस्ताव रखकर महिला से संपर्क बढ़ाया। बाद में पता चला कि, वह पुलिसकर्मी नहीं बल्कि सिक्योरिटी गार्ड है।

महिला के अनुसार, आरोपी ने उसके अकेले रहने की जानकारी मिलने पर गांव पहुंचकर शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने बिना जानकारी के मोबाइल फोन से महिला के अंतरंग फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी लगातार महिला पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाता रहा।

पीड़िता ने बताया कि, मई 2026 में रायपुर स्थित मेकाहारा अस्पताल में मां के इलाज के दौरान भी आरोपी वहां पहुंचा और उसे घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। इसी दौरान उसने महिला को अश्लील फोटो-वीडियो अपने पास होने की जानकारी देकर डराया और विरोध करने पर उन्हें सार्वजनिक करने की धमकी दी। आरोप है कि, 27 मई को आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम तथा फेसबुक पर अपलोड कर दिए। साथ ही व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के जरिए अश्लील संदेश भेजकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा और जान से मारने की धमकी देता रहा।

महिला की शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 69, 296, 351(3) तथा आईटी एक्ट की धारा 66-ई, 67 और 67-ए के तहत अपराध दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में थाना चक्रधरनगर और साइबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी अक्षय कुमार कुम्हरानी (31 वर्ष), निवासी डोडकी, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त रियलमी सी-3 मोबाइल फोन भी जब्त किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस मामले पर एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि, महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान से जुड़े अपराधों में रायगढ़ पुलिस संवेदनशीलता के साथ सख्त वैधानिक कार्रवाई कर रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेलिंग और उत्पीड़न करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की पहचान की पुष्टि किए बिना उस पर आंख बंद कर विश्वास न करें।

सिर्फ हेंडिग ..पुलिसकर्मी बताकर महिला को प्रेमजाल में फंसाया..शादी का झांसा दिया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसी दौरान उसने बिना जानकारी के मोबाइल फोन से महिला के अंतरंग फोटो और वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। इसके बाद आरोपी लगातार महिला पर संबंध बनाए रखने का दबाव बनाता रहा। पुलिस ने किया गिरफ्तार

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments