Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़पत्रकार प्रीति सरू के पति का निधन.मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार..छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार...

पत्रकार प्रीति सरू के पति का निधन.मंगलवार को होगा अंतिम संस्कार..छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ ने दी विनम्र श्रद्धांजलि..

छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष निजामी ने घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया

भिलाई -छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार कल्याण संघ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीमती प्रीति सरू के पति जीतू (जोहित राम) कृपलानी 65 वर्ष का सोमवार को आकस्मिक निधन हो गया.वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका इलाज रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था..उनकी अंतिम यात्रा मंगलवार सुबह 11 बजे उनके निवास क्रस स्ट्रीट 1 ब्लाक 1 सेक्टर 1 भिलाई से राम नगर मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी..

जोहितराम कृपलानी के निधन पर छ.ग.श्रमजीवी पत्रकार संघ ने गहरा दुख जताया हैं. मंगलवार शाम को संघ की ओर से शोक सभा का आयोजन किया गया है..श्रीमती सरू के पति के आकस्मिक निधन की खबर मिलने पर प्रदेश अध्यक्ष बी.डी. निजामी. महासचिव शशांक दुबे.इंदर कोटवानी.अविनाश ठाकुर.सुरेन्द्र काके उनके घर पहुंचे और उनके पति के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की ..प्रदेश अध्यक्ष बी.डी.निजामी. महासचिव शशांक दुबे.ने जीतू कृपलानी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि. सीधे सरल स्वभाव के धनी स्वर्गीय जीतू कृपलानी के आकस्मिक निधन की दुखद खबर मिली भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आसिफ इकबाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। संघ के वरिष्ठ सदस्य श्याम कोरी, अनिल आहूजा,विजय लाडगें, महेश तिवारी ने भी जीतू  के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments