Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग: रात घर...

पति ने दांत से काटा पत्नी के प्रेमी का गुप्तांग: रात घर न आने की बात कहकर गया था, लौटा तो रंगरलियां बना रही थी

पुलिस ने पीड़ित को इलाज के लिए हैलट भेजा। काम से बाहर गए पति की गैर मौजूदगी में महिला से मिलने पहुंचा था प्रेमी।

न्यूज डेस्क-पति की गैर मौजूदगी में शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचना एक युवक को भारी पड़ गया। दोनों की मुलाकात के दौरान पति घर पहुंच गया। पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्साए पति ने प्रेमी को पकड़ लिया। पिटाई के दौरान पति ने प्रेमी के गुप्तांग को दांतों से काट लिया। दर्द से कराहता युवक लहूलुहान हालत में बाबूपुरवा थाने पहुंचा। पुलिस ने उसे इलाज के लिए हैलट भेजा है।

बोलकर गया था रात को नहीं आऊंगा, फिर आ गया
मूलरूप से बेकनगंज निवासी युवक ने दो साल पहले बाबूपुरवा निवासी युवती से प्रेम विवाह किया है। वह पत्नी संग बाबूपुरवा में ही किराये के मकान में रहता है। गुरुवार शाम वह जरूरी काम से बाहर गया था। जाते समय पत्नी से कहा था कि शुक्रवार सुबह लौटकर आएगा। देर रात वह बिना पत्नी को पहले से बताए घर पहुंच गया। पड़ोस में रहने वाले युवक और पत्नी को आपत्तिजनक हालत में देख वह आपा खो बैठा।

दर्द से कराहता रहा युवक
पत्नी को बुरा भला कहते हुए उसने युवक को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान पति ने युवक के प्राइवेट पार्ट को दांत से काट लिया। लहूलुहान युवक दर्द से कराहता हुआ थाने पहुंचा। बाबूपुरवा इंस्पेक्टर अरुण द्विवेदी ने बताया कि घायल को हैलट भेजा गया है। अभी तक किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments