Monday, February 23, 2026
Homeछत्तीसगढ़निगम की कचरा गाड़ी ने 3 दोस्तों को कुचला..स्कूटी सवार की मौत

निगम की कचरा गाड़ी ने 3 दोस्तों को कुचला..स्कूटी सवार की मौत

दुर्ग -दुर्ग जिले में नगर निगम की गाड़ी ने स्कूटी सवारों को रौंद दिया, जिसमें युवक-युवती की जान चली गई। वहीं, 1 युवती घायल हुई है। ट्रक ने सड़क पार कर रही महिलाओं को भी अपने चपेट में लिया इनमें कुछ महिलाओं को चोट आई है। घटना पटेल चौक कलेक्ट्रेट के सामने हुई है।

मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, स्कूटी सवार तीनों दोस्त थे, वे लोग रात में घूमने निकले थे। गंजपारा रोड से इंदिरा मार्केट की ओर जा रहे थे, तभी ट्रक रौंदते हुए आगे बढ़ गया। पुलिस के मुताबिक, ट्रक डंपिंग यार्ड जा रहा था। ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है।

मृतकों की पहचान अटल आवास के रहने वाले खिलेश्वर साहू (25 साल) और सलमा (25 साल) के रूप में हुई है। इस हादसे में उनकी सहेली कुमोदनी गोड़ घायल हुईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर क्षतिग्रस्त स्कूटी (CG 07 CY 5899) और मृतकों की चप्पलें मिलीं। मृतकों को ऊपरी तौर पर कोई भी चोट नहीं लगी थी। अंदरूनी तौर पर चोट लगी थी।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नगर निगम दुर्ग का कचरा ट्रक (CG 07 CZ 4314) पुलगांव की दिशा से मालवीय रोड की ओर जा रहा था। इसी दौरान स्कूटी सवार युवक और दो महिलाएं सड़क पार कर रहे थे, तभी ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी भारती मरकाम ने जानकारी दी कि नगर निगम का कचरा ट्रक डंपिंग यार्ड जा रहा था। जांच से पता चल पाएगा कि क्या यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही के कारण हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है और उसका मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। इस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच जारी है।

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पटेल चौक क्षेत्र में रात के समय भारी वाहनों की आवाजाही से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। दीपावली की खरीदारी के कारण रात में बाजार में काफी भीड़ थी। इस हादसे के बाद लोगों में नगर निगम और यातायात व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments