रायपुर-तिल्दा ,छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में प्रत्याशियों के सिर जीत का सेहरा बांधने में महिला वोटरों की होगी अहम भूमिका, विधान सभा चुनाव कि तरह महिलाएं फिर निकाय चुनाव में दम दिखाएंगी महिलाओ की संख्या पुरुष वोटरों से ज्यादा हैं। 33 में से 30 जिलों में उनकी अधिकता है। केवल तीन जिलों कोरबा, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़ – चिरमिरी – भरतपुर में पुरुष वोटर उनसे ज्यादा हैं। 44 लाख 90 हजार 360 वोटर महापौर-अध्यक्ष पार्षद चुनेंगे। इनमें महिलाएं 22 लाख 81 हजार 226 हैं। पुरुष 22 लाख 8 हजार 825 हैं। थर्ड जेंडर वोटर 509 हैं। यानी 62 हजार 601 महिला मतदाता अधिक हैं।
यहां यह दिलचस्प है कि रायगढ़ जिले में पुरुष व महिला वोटरों में केवल दस वोटों का अंतर है। वहां दस महिला मतदाता ज्यादा हैं। तृतीय लिंग वोटर बिलासपुर में 70, मुंगेली में 3, जांजगीर में 12, कोंडागांव में 4, बस्तर में 27, कांकेर में 8, नारायणपुर में 2, दंतेवाड़ा में 1, कोरबा में 28, रायगढ़ 20, सूरजपुर में 1,सरगुजा में 10, मनेंद्रगढ़ में 1, रायपुर में 257, बलौदाबाजार में 12, गरियाबंद में 3, महासमुंद 13, धमतरी में 2, दुर्ग में 29, बालोद में 1 और राजनांदगांव में 5 हैं।
रायपुर जिले की तिल्दा नेवरा नगर पालिका में भी पुरुषों की अपेक्षा महिला मतदाताओ की संख्या अधिक है। तिल्दा नेवरा नगर पालिका के लिए अध्यक्ष और 22 पार्षदों को चुनने के लिए 24 हजार 700 मतदाता वोट करेंगे। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 12 हजार 91 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 12 हजार 677 हैं। नगरीय निकाय चुनाव में महिला मतदाता जिस प्रत्याशी को अधिक वोट करेगी उस प्रत्याशी की ही जीत होग