कांकेर -कांकेर जिले के पखांजूर पुलिस ने नाबालिग लड़की से कई बार दुष्कर्म करने और दुष्कर्म का वीडियो बनाने के आरोप में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है,जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की पहचान महेन्द्र बाइन (20) के रूप में हुई है.एफआईआर के मुताबिक,महेन्द्र बाइन 17 दिसंबर 2024 को नाबालिग को उसके घर से बाइक से नदी किनारे ले गया। जहां आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने लड़की को धमकी दी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा.इसके बाद उसने नाबालिग से कई बार दुष्कर्म किया. और पीड़िता से 6 हजार रुपए भी ऐंठ लिए।
जानकारी के मुताबिक मुख्य आरोपी महेन्द्र बाइन पहली बार 17 दिसंबर 2024 को नाबालिग को उसके घर से बाइक से यशवंतनगर नदी किनारे ले गया। जहां आरोपी ने जबरन नाबालिग के कपड़े उतरवाकर अश्लील वीडियो बना लिया। फिर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।इसके बाद आरोपी नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए लगातार दुष्कर्म करता रहा। आरोपी यही नहीं रुका, अब पीड़िता से रुपए की मांग करने लगा। नाबालिग पीड़िता ने किसी तरह 6 हजार रुपए जुगाड़ कर आरोपी को दिए।
इसके बाद आरोपी की डिमांड और बढ़ती गई। इससे परेशान होकर नाबालिग ने घटना की जानकारी अपनी मां को दी पखांजूर थाने में 7 फरवरी को शिकायत दर्ज करवाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 64(1), 351(2), 308(2), 3(5) बीएनएस 4 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।
पुलिस ने 8 फरवरी शनिवार के दिन आरोपी को पकड़कर पूछताछ के लिए थाने लेकर आई। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया साथ ही 2 अन्य आरोपियों के घटना को अंजाम देने में सहयोग करना बताया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी महेन्द्र बाइन, प्रसंजीत ढालीऔर एक नाबालिग को गिरफ्तार किया।सभी आरोपी यशवंत नगर के रहने वाले हैं। पुलिस ने विधिवत कार्रवाई कर सभी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा दिया है।