Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़नदी के उफान में मंदिर टूटा, हनुमानजी की प्रतिमा हिली भी नहीं

नदी के उफान में मंदिर टूटा, हनुमानजी की प्रतिमा हिली भी नहीं

दमोह । दमोह जिले में बारिश का कहर लगातार जारी है और जिले के सभी नदी-नाले उफान पर हैं। इस भयावह हालात के बीच शनिवार को एक अजीबो-गरीब वाकया देखने मिला है। जब दमोह में गुरैया नदी में आई बाड़ में पानी उफान मार रहा था जिसमें हनुमानजी का मंदिर पूरा टूट गया, लेकिन हनुमानजी की प्रतिमा अपनी जगह से हिली भी नहीं।

लोग इसे चमत्कार कह रहे हैं और शनिवार का दिन होने से इसे हनुमानजी की महिमा भी बता रहे हैं। इस नजारे का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है । जबेरा ब्लाक के रोहणी गांव से निकलने वाली गुरैया नदी उफान पर चल रही है।

बजरंगबली पानी की धार के बीच खड़े रहे

नदी के तट पर हनुमानजी का मंदिर है। नदी में पानी का वेग इतना अधिक था कि उसने पूरा मंदिर तहस-नहस कर दिया, लेकिन बजरंगबली की मूर्ति को हिला भी नहीं सका और बजरंगबली पानी की धार के बीच खड़े रहे। इस घटना को लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments