Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़नदी किनारे रेत में दफन मिले मां-दो बच्चों के शव ..जशपुर में...

नदी किनारे रेत में दफन मिले मां-दो बच्चों के शव ..जशपुर में शराब के नशे में युवक बोला- मैंने मारकर दफनाया,

जशपुर छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में महिला और उसके दो बच्चों के शव रेत में दफन मिले हैं। आशंका है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंध के चलते हत्या की गई है। गांव के ही युवक ने तीनों की मर्डर करने की बात कबूल की है, लेकिन अब वो फरार है।जानकारी के मुताबिक, मरने वालों की पहचान सुभद्रा बाई 36, साल बेटी 11 और बेटा 6साल  के रूप में हुई , जो  साजबहार गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामला तपकरा थाना इलाके के उतियाल नदी किनारे का है।

दरअसल, घटना का खुलासा तब हुआ, जब गांव के प्रमोद गिद्धी ने शराब के नशे में लोगों को बताया कि, उसने एक महिला और उसके दो बच्चों की हत्या कर शवों को नदी किनारे दफना दिया है..। ग्रामीणों ने इस जानकारी को पुलिस तक पहुंचाया..। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर खुदाई की तो दो बच्चों के शव नदी किनारे रेत में दबे मिले  । जबकि महिला का शव थोड़ी दूर जंगल में बरामद हुआ।

एसएसपी शशि मोहन सिंह का कहना है की , प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का है। आरोपी प्रमोद गिद्धी ने ग्रामीणों के सामने अपना जुर्म कबूल किया है..। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है…। मौके से सबूत जुटाए जा रहे हैंअभी आरोपी फरार है। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।

बताया जाता है की महिला और आरोपी के बीच प्रेम संबंध था  आशंका है कि पारिवारिक विवाद या अवैध संबंधों के चलते आरोपी ने इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments