Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ने की मांग...

धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर,भीम आर्मी ने किया राजेंद्र नगर थाने का घेराव

सीएम हाउस घेराव करने की चेतावनी देने के बाद सुबह पांच बजे भीम आर्मी ने धरना खत्म किया।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां भीम आर्मी ने राजेंद्र नगर थाने का देर रात घेराव कर दिया। भीम आर्मी ने रात भर थाने के बाहर प्रदर्शन किया और सुबह 5 बजे मुख्यमंत्री निवास घेराव करने की चेतावनी देने के बाद अपना धरना खत्म किया। भीम आर्मी ने धर्मांतरण के आरोप में गिरफ्तार किए गए लोगों को छोड़ने की मांग को लेकर थाने का घेराव किया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, शनिवार दोपहर को राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक घर में बीमार महिला को बहला-फुसलाकर धर्मांतरण करवाने का मामला सामने आया था। धर्मांतरण का मामला सामने आने के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया था। हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने 6 आरोपियों को हिरासत में लिया था।

इसके बाद देर रात भीम आर्मी के लोग राजेंद्र नगर थाना पहुंचे हिरासत में लिए गए 6 आरोपियों को छोड़ने की मांग करते हुए थाने का घेराव कर दिया। भीम आर्मी के लोगों ने बजरंगदल के कार्यकर्ताओं पर मारपीट,गाड़ियां फोड़ने और नाली में बाइक फेंकने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं भीम आर्मी के लोगों ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं पर एफआईआर दर्ज करने के भी मांग की। रात भर के धरना-प्रदर्शन करने के बाद भीम आर्मी के लोगों ने सीएम हाउस घेराव करने की चेतावनी देने के बाद सुबह पांच बजे अपना धरना खत्म किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments