Saturday, March 7, 2026
Homeछत्तीसगढ़दो अलग अलग सड़क हादसों में 9 की मौत, 27 घायल

दो अलग अलग सड़क हादसों में 9 की मौत, 27 घायल

जशपुर-भाटापारा “छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत हो गई। जशपुर में यात्री बस पलटने से 5 लोगों की जान चली गई। जबकि 12 से अधिक यात्री घायल हुए हैं। घटना तपकरा थाना क्षेत्र की है। वहीं, भाटापारा में ट्रक की टक्कर से बस सवार 4 लोगों की मौत हो गई। 15 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतकों में 2 महिलाएं, 1 बच्चा और 1 बुजुर्ग शामिल है। बस रायपुर से बिलासपुर की ओर जा ही थी। घटना सिमगा थाना क्षेत्र की ह

बस हादसे के बाद घायल यात्री जमीन पर बैठा हुआ।

पहली घटना जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार, बस झारखंड के कुरडेग से छत्तीसगढ़ के कुनकुरी जा रही थी, जिसमें करीब 25 यात्री सवार थे। तपकरा थाना क्षेत्र के गोडाअंबा गांव के पास तेज रफ्तार के कारण चालक का नियंत्रण हट गया और बस सड़क किनारे निर्माणाधीन मकान में जा घुसी और पलट गई।हादसे में कई यात्री बस में फंस गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और करीब 25 घायल लोगों को कुनकुरी अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में 5 लोगों की मौत हुई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है, और दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही एक यात्री बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी. हादसा दलचूरा चौक के पास हुआ. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य यात्री घायल है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

भाटापारा में यात्रियों को बैठाने के लिए रुकी थी बस

 जबकि दूसरी घटना रायपुर से बिलासपुर की ओर जा रही आरबीएस कंपनी की यात्री बस दलचूरा चौक के पास पहुंची थी. इस दौरान सड़क किनारे खड़े कुछ यात्रियों को देखकर बस चालक ने उन्हें बैठाने के लिए गाड़ी रोकी. बताया जा रहा है कि बस काफी तेजी से आ रही थी और अचानक रुक गई. इसी बीच पीछे से आ रहा ट्रक चालक वाहन को नियंत्रित नहीं कर पाया और ट्रक बस के पिछले हिस्से से जा भिड़ी.इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत हो गई. जबकि कई अन्य यात्री घायल है. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए.

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया. बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकालने के लिए स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत की. कई यात्रियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया. घटना की सूचना मिलते ही सिमगा पुलिस थाना की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने सबसे पहले घायलों को अस्पताल भेजने और भीड़ को नियंत्रित करने का काम शुरू किया.

4 लोगों की मौत की पुष्टि

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. हालांकि आशंका जताई जा रही है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है. कुछ यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी तेज थी कि बस के पीछे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कई यात्रियों को सीटों से उछलकर चोटें लगीं.

इस मामले को लेकर सिमगा पुलिस थाना के थाना प्रभारी लखेश केवट ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी. घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया और भीड़ को नियंत्रित कर ट्रैफिक व्यवस्था बहाल की गई. उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है. बस चालक और ट्रक चालक से पूछताछ की जाएगी ताकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सके.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments