Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही घर में मिले...

दुर्ग में दिल दहला देने वाली घटना: एक ही घर में मिले दंपती और दो मासूम बच्चों के शव

आर्थिक तंगी या पारिवारिक तनाव? पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

दुर्ग -छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है… जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।एक घर… जहां कभी बच्चों की किलकारियां गूंजती थीं… आज वहां सन्नाटा पसरा है। एक ही परिवार के चार लोगों की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। दंपती और उनके दो मासूम बच्चों के शव घर के अंदर अलग-अलग कमरों में मिले… और शुरुआती जांच में जो आशंका सामने आ रही है… वो बेहद दर्दनाक और भयावह है।

मामला दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र के आर्य कालोनी का है…सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घर को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि चारों शव अलग-अलग कमरों में मिले। पति-गोबिद साहू 45 साल और पत्नी चंचल साहू 40 की लाश कमरे में फांसी के फंदे पर लटके मिली. जबकि  उनके दो बच्चे बेटी दृष्टि साहू 13 और बेटे यशात साहू 11 की लाश पलंग पर मिली ,प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि दंपती ने पहले अपने दोनों बच्चों की हत्या की… और उसके बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।  मौके पर सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमे पारिवारिक विवाद का जिक्र किया गया है ..घटना के बाद पूरे इलाके में मातम का माहौल है… और पड़ोसी भी इस दर्दनाक घटना को लेकर सदमे में हैं  ।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात सामने आई है। आशंका जताई जा रही है कि आर्थिक तंगी और पारिवारिक तनाव के चलते परिवार ने यह खौफनाक कदम उठाया होगा।हलाकि पुलिस ने आत्म हत्या के पीछे की वजहो की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नही की है. ना ही अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंची है। घर से मिले साक्ष्यों, मोबाइल कॉल डिटेल और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।साथ ही परिजनों और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगया जा सके। पुलिस ने  चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए दुर्ग जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

फिलहाल इस दर्दनाक घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।क्या आर्थिक तंगी एक पूरे परिवार की जिंदगी निगल गई…?क्या किसी ने इस परिवार की परेशानी को समझने की कोशिश नहीं की…इन सवालों के जवाब तो जांच के बाद सामने आएंगे…लेकिन एक घर का उजड़ जाना… और दो मासूम जिंदगियों का यूं खत्म हो जाना… पूरे समाज को सोचने पर मजबूर जरूर कर रहा है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments