Wednesday, February 25, 2026
Homeछत्तीसगढ़दुर्ग में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आईं मां-बेटी, मौके पर मौत

दुर्ग में ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आईं मां-बेटी, मौके पर मौत

 दुर्ग-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में मंगलवार दोपहर को दिल दहला देने वाला हादसा हुआ.इस हादसे को जिसने देखा उनके आखो से आसू निकल आए..एक तेज रफ्तार आ रही मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने मां-बेटी को कुचल दिया। जिससे मां और 2 साल की बेटी की मौत हो गई। एक सप्ताह पहले ही बच्ची का बर्थडे मनाया गया था। आंखों के सामने हादसा देख पिता सदमे में है।

एम्बुलेंस की मदद से घायल मां-बेटी को पास के अस्पताल लाया गया।

ये हादसा तब हुआ जब विकास साहू पत्नी और बेटी के साथ स्कूटी सवार किसी काम से बाहर निकला था। इस दौरान भारतीय दयानंद आर्य स्कूल के पास ट्रैक्टर को देख उसने ब्रेक मारी। ब्रेक मारते ही पीछे बैठी पत्नी और बेटी नीचे गिर गई। दोनों ट्रॉली के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। ट्रैक्टर-ट्रॉली दोनों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। मां-बेटी लहूलुहान होकर तड़पने लगे। उन्हें फौरन पास के निजी अस्पताल लाया गया, लेकिन ज्यादा खून बहने से उनकी जान चली गई।

प्रत्यक्षदर्शियो ने बताया  कि मिट्टी लेकर जा रहा ट्रैक्टर (सीजी 07 डी 3977) और ट्रॉली (सीजी 07 एन 4992) भारतीय दयानंद आर्य स्कूल के पास पहुंचा था। उसी समय विकास साहू सामने से आ रहे ट्रैक्टर को देखकर अपनी स्कूटी को साइड में रोकने लगा। इस दौरान झटके से 25 वर्षीय पत्नी और 2 साल की बेटी स्कूटी से नीचे गिर पड़ीं। सीधे ट्रॉली के पिछले पहियों की चपेट में आ गईं। उन्हें फौरन पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ट्रैक्टर ड्राइवर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। ट्रैक्टर मालिक की भी जानकारी निकाली जा रही है। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भी भिजवा दिया गया है। आंखों के सामने हुई इस घटना को देख पिता सदमे में है।

वार्ड नंबर 5 मरारपारा के रहने वाले दिनेश देवांगन ने बताया कि यह सड़क बेहद व्यस्त रहती है। आसपास तीन-चार स्कूल होने के कारण दोपहर में बच्चों के आने-जाने के समय यहां भारी भीड़ रहती है। उन्होंने यह भी कहा कि सड़क पर स्पीड ब्रेकर तक नहीं हैं, जिससे वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं।

इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। ट्रैक्टर और ट्रॉली किसकी है, इसे लेकर भी जानकारी निकली जा रही है। मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments