Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़दीपक बैज ने कहा, बीजापुर नेत्रकांड के लिए भ्रष्टाचार जिम्मेदार:पीड़ितों से मिलने...

दीपक बैज ने कहा, बीजापुर नेत्रकांड के लिए भ्रष्टाचार जिम्मेदार:पीड़ितों से मिलने अंबेडकर अस्पताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

रायपुर-प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने बीजापुर नेत्रकांड के पीड़ितों से अंबेडकर अस्पताल में मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाए। दीपक बैज ने कहा कि नकली दवाइयों और भ्रष्टाचार के कारण न केवल मरीजों की आंखों की रोशनी जा रही है, बल्कि कई जिंदगियां भी खतरे में हैं।

दीपक बैज ने दैनिक भास्कर से कहा कि बीजापुर में हुए नेत्रकांड में ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने की वजह नकली दवाइयां और ड्रॉप्स हैं। उनका कहना है कि यह सीधे-सीधे सरकार की लापरवाही और भ्रष्टाचार का नतीजा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग अब पूरी तरह से असफल हो चुका है।

उन्होंने कहा, प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में नकली दवाइयां बेची जा रही है, जिससे लोग अपनी आंखों की रोशनी और जान दोनों गंवा रहे हैं। पिछले कुछ समय में दुर्ग में दो महिलाओं की नसबंदी के बाद मौत हो गई, और अब बीजापुर में यह गंभीर घटना सामने आई है।

दीपक बैज ने सवाल उठाया, यह पूरे प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर नकली दवाइयां कैसे पहुंच रही हैं? सरकार को इस पर तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

बैज ने बीजापुर के पीड़ितों के लिए बेहतर इलाज की मांग की और कहा कि इन मरीजों का इलाज तुरंत चेन्नई के बड़े नेत्र अस्पताल में कराया जाए। उन्होंने इस घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा, यह सरकार का कर्तव्य है कि वह पीड़ितों को मुआवजा दे और इस गंभीर मुद्दे को प्राथमिकता के आधार पर हल करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments