तिल्दा नेवरा=होली त्यौहार के सामने आते ही होली के सामानों की दुकानें सज कर तैयार हो गई है। इस बार थोक बाजार में होली के सामानों की खूब बिक्री हुई है । अब चिल्लर विक्रेताओं की बारी है। रंग-बिरंगे गुलाल के साथ ढेरो पिचकारियों के साथ इस बार होली शानदार होने वाली है। ड्रम पिचकारी के साथ मगरमच्छ डिजाइन 3D और टैंकर पिचकारी इस बार धूम मचाने वाली है। छोटे बच्चों के लिए टैंक वाली गन, कार्टून थीम , बैग पैक वाटरगन , के साथ लाइट वाली इलेक्ट्रॉनिक पिचकरिया खास है इसी के साथ कलर वाले हेयर हर कोई पहनना पसंद कर रहा है।
वाटर गन..
ट्रिगर वाली बंदूके, हाई प्रेशर गन, हथोड़ा पिचकारी मार्केट में आई है। इन पिचकारियों को 10 साल से बड़े बच्चे ही यूज करें तो अच्छा है ।छोटे बच्चों के लिए यह पिचकारी उपयुक्त नहीं है।
.
हर्बल कैप्सूल से बनेगा रंग….
मार्केट में इस बार हर्बल कैप्सूल आए हैं।एक गिलास कैप्सूल को पानी में डालते ही वह रंग बन जाएगा। इसी के साथ 12 रंगों में हर बार गुलाल लोग लेना पसंद कर रहे हैं। मोहक माधवानी ने बताया कि इस बार टैंकर वाली पिचकारी ली है, इसे वे अपने दोस्तों के साथ खेलेंगे।
हल्का प्लास्टिक ….
अच्छी क्वालिटी के प्लास्टिक से बनी हल्की पिचकरिया ही बच्चों के लिए बेस्ट है। बहुत भारी या तेज धार वाली पिचकारियों से बच्चों को पहुंच से दूर रखें।
इसके अलावा कुछ खास पिचकारी भी है। जैसे छतरी पिचकारी छतरी खोलेंगे तो सामने वाले को छतरी से निकलने वाला रंग उसे सरोबार कर देगा । लेकिन सामने वाला छतरी के वाले पर रंग डालेगा तो वही छतरी उसे रोक लेगी। इसके अलावा टैंकर पिचकारी भी बच्चों के लिए बेस्ट है इस पीठ पर टाग कर होली खेल सकते हैं। जिसमें छोटा भीम और कार्टून कैरेक्टर बने हैं, जो बच्चों को काफी पसंद आ रही है।

होली के गानों वाली पिचकारी
बाजार में इस बार गाना गाने वाली पिचकारी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस पिचकारी के ट्रिगर को दबाते ही रंग निकलने के साथ रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे… होली खेले रघुवीरा बिरज में ,के साथ, होली रे होली रंगों की टोली. जैसे गाने बजने लगेंगे.₹400 कीमत वाली यह पिचकारी बाजार में खूब बिक रही है. इसपिचकारी में यह भी खासियत है कि अंदर में तीन अलग-अलग खाचे बने हुए हैं। जिसमें तीन रंग घोलकर डाला जा सकता है। और जब पिचकारी से गाना बजेगा तो गाना बदलने के साथ रंग भी बदल कर निकलेगा।
होली में कई लोग यमराज की ड्रेस में देखेंगे तो कुछ लोग बजरंगबली और राक्षस के रूप में होली खेलते नजर आएंगे इन सभी सभी ड्रेस कीमत 500 से 800 के बीच है।



