भिलाई: छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। इस हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुकार मच गई। इस हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण सड़क हादसा भिलाई के चंद्रा मौर्या चौक के पास हुआ है। यहां एक तेज रफ़्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर हो गई। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दोनों युवक रायपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

