Homeछत्तीसगढ़तिल्दा में मंत्री बंगले का घेराव .कांग्रेस ने बाईपास रोड निर्माण,की मांग...

तिल्दा में मंत्री बंगले का घेराव .कांग्रेस ने बाईपास रोड निर्माण,की मांग को लेकरकिया धरना

कांग्रेसियों ने नगरपालिका अध्यक्ष के पति पर सरकारी जमीनों पर कब्जा करने का लगाए गंभीर आरोप.

तिल्दा नेवरा ..छत्तीसगढ़ के तिल्दा में आज कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। बाईपास रोड निर्माण, शहर की बिगड़ती यातायात व्यवस्था और अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया। और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे के नेतृत्व में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री टंकराम वर्मा के तिल्दा स्थित बंगले का घेराव किया।प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा किए गए बाईपास रोड निर्माण के वादे को दो साल बाद भी पूरा नहीं किया गया है।

कांग्रेस का कहना है कि शहर में अव्यवस्थित यातायात की वजह से आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही ट्रैफिक पुलिस की तैनाती नहीं होने से हालात और बिगड़ रहे हैं।नेताओ ने
नगरपालिका अध्यक्ष के पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके द्वरा शहर में अतिक्रमण कराया जा रहा है, खाली जमीनों पर कब्जा किया जा रहा है और दबंगई की जा रही है।

प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी भी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मंत्री के द्वरा विधान सभाके अन्य शहरो में बाईपास रोड बनाए गए हैं, लेकिन तिल्दा के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शहर में सट्टा-जुआ और अवैध गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी। इससे पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल चौक पर सभा का आयोजन किया गया,सभा को सभा को जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र पप्पू बंजारे शैलेश नितिन त्रिवेदी मोतीलाल हिंदुजा .लक्ष्मी नारायण वर्मा.आदि ने संबोधित किया।सभा के बाद रैली सभी कांग्रेसी रेली निकाकर नारे बाजी करते हुए  मंत्री के बंगले पहुंचे।हालांकि, मौके पर भारी पुलिस बल तैनात होने के कारण  प्रदर्शनकारियों को बंगले के अंदर जाने से रोक दिया गया।इस दौरान कार्यकर्ताओ और पुलिस के बीच झुमा झटकी भी हुई ,

रैली व प्रदर्शन में शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अजितेश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष बलदंउ राम साहू, कांग्रेसी नेता ओम ठाकुर ,राहुल तेजवानी, हर्षवर्धन शर्मा, नीरज राठी नानक छाबडिया के कृष्णमूर्ति देवदास टंडन .जगतु राम माडले.नविन अग्रवाल , सहित कांग्रेस के पार्षद के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments