तिल्दा नेवरा
तिल्दा-जोता मार्ग पर स्थित रेलवे फाटक पर प्रस्तावित ओवर ब्रिज का निर्माण शुरू होने के पहले ही विरोध शुरू हो गया है. यदि यहाँ ओवरब्रिज का निर्माण हुआ तो रोड के किनारे बने 30 से 40 साल से बने घर उजड़ जाएंगे . इसी बात से भयभीत लोगों ने ओवर ब्रिज का विरोध करना शुरू कर दिया है,.
दरअसल रेलवे विभागने सड़क किनारे बने घरों को हटा लिए जाने का नोटिस दिया गया है । लोगों को कहना है कि हमारे घरों को अतिक्रमण मानकर हटाए जाने बात खी जा रही है । जबकि यहाँ जिन लोगों का यहा घर बने है वे लोग नगर पालिका की टैक्स पटाते हैं. सभी के घरों में बिजली के मीटर लगे हुए है और वे लोग पिछले 30 40 सालों से संपत्ति कर और अन्य टैक्स भी पटाते आ रहे हैं, लेकिन घरों के मालिकों को बिना अन्य जगहों पर बसाए घरों तोड़कर ओवर ब्रिज अंडर ब्रिज बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। यहां रहने वाले लोगों ने बताया कि जब से ओवर ब्रिज और अंडर ब्रिज प्रस्तावित हुई है तब से वे लोग विरोध कर रहे हैं .रेलवे विभाग के अधिकारियों के पास जाकर सारी बातें बता चुके हैं । लेकिन बातों को दरकिनार कर घरों को तोड़ने की तैयारी की जा रही है।
इसी मुद्दे को लेकर सोमवार को वार्ड 18 के लोगों ने खूबचंद बघेल चौक पर धरना देकर प्रदर्शन किया. उसके बाद रैली की शक्ल में एसडीएम कार्यालय पहुंचकर एक ज्ञापन सौपा। धरना प्रदर्शन में कांग्रेसी नेता शैलेश नितिन त्रिवेदी राज्यसभा सांसद शाय वर्मा भी शामिल हुई। शैलेश वर्मा ने कहां की रेल प्रशासन ने जिस जगह को ओवरब्रिज के लिए चुना है। यदि यहां इसका निर्माण किया गया तो आगे चलकर यातायात को लेकर गंभीर समस्याओं से जूझना पड़ेगा। श्री त्रिवेदी ने कहा कि रेल प्रशासन को इन बातों पर विशेष ध्यान देकर प्रस्तावित ओवर ब्रिज को कैंसिल कर जनहित में अंडर ब्रिज का निर्माण करना उचित होगा । त्रिवेदी ने कहा कि वे वार्ड वासियों के साथ है. जरूरत पड़ने पर इसका खुलकर विरोध भी करेंगे। उन्होंने कहा कि नियमानुसार पहले जिन घरों को तोड़ने का रेलवे विभाग ने प्लान बनाया है उनको बसाने के लिए ध्यान देना चाहिए।
पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा भी वार्ड वासियों के धरना प्रदर्शन में शामिल हुई। उन्होंने वार्ड वासियों को भरोसा दिलाया कि उसे मुद्दे को लेकर हुए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के साथ रेल मंत्री से मिलकर इस संदर्भ में चर्चा करेंगी। उन्होंने कहा कि तिल्दा नेवरा आसपास के गांव में तेजी से औद्योग लगाई जा रहे हैं, इससे आवागमन काफी बढ़ गया है .यदि इस रोड पर और ब्रिज बनाई जाएगी तो लोगों को आने-जाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि हम विकास कार्यों का विरोध नहीं करते लेकिन जिस विकास को सुविधा दिए जाने की बात कहकर लोगों के घरों को तोड़ने के लिए विनाश करने की तैयारी की जा रही है, हम इसका खुलकर विरोध करेंगे। विरोध प्रदर्शन में, दास जी साहू प्रदेश महासचिव रास्ट्रीय उपभोक्ता सरक्ष णफोरम .नरेंद्र मोदी मंच, पार्षद पूर्णिमा सनत सेन ,पूर्व पार्षद जितेंद्र सेन, कर्मचारी नेता रामावतार पांडे ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष देवदास टंडन ,विजय हरिरामानी ,हर्षवर्धन शर्मा, सूरज अहिरवार सहित बड़ी संख्या में वार्ड वासी शामिल हुए .धरना प्रदर्शन के बाद छाया वर्मा के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने एसडीएम कार्यालय जाकर इस संदर्भ में ज्ञापन सौपा

