तिल्दा नेवरा
छत्तीसगढ़ के तिल्दा खरोरा मार्ग पर मंगलवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया । सिचाई कालोनी के सामने तेज गति से जा रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार को कुचल दिया,जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई । हादसा इतना भयावह था कि मृतक का पूरा शरीर बुरी तरह से कुचला गया और उसकी अतडिया तक बाहर आ गई।। हादसे के बाद चालक ट्रेलर छोड़ फरार हो गया,पलिस ने मर्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार नेवरा तुलसी की तरफ से तिल्दा की तरफ आ रहा था.तभी उसकी बाइक सामने आर ही एक हाईवा से टकराते हुए बाइक से छिटककर गिर गया और बाइक के साथ तिल्दा की ओर से सयंत्र का सामान भरकर आ रहे ट्रेलर के नीचे चला गया। चालक ब्रेक लगता इसके पहले ट्रेलर का पीछे वाला चक्का उसे कुचलता हुआ आगे निकल गया। जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद चालक ट्रेनर छोड़कर फरार हो गया। जिसके कारण सड़क पर जाम लगा गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को उठाया.और पुलिस वाहन से पोस्ट मार्टम के लिए भिजवा दिया लगभग आधे घंटे के बाद सुचारू रूप से आवागमन शुरू हुआ। बता दे की तिल्दा खरोरा मार्ग पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में वाहन गुजरते हैं। जिसके कारण हमेशा जैम की स्थिति बनी रहती है। यातायात पुलिस के नहीं रहने के कारण वाहन चालक तेज गति से अपने वाहन चलाते हैं। जिसके चलते आए दिन इस तरह की घटनाएं होते रहती है। ऐसे भी उद्योग लगने के बाद से शहर का आवागमन अस्त व्यस्त हो गया है। लोग बायपास रोड की मांग करते आ रहे हैं लेकिन इस और ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

