तिल्दा नेवरा शनिवार शाम को तेज अंधण के साथ हुई झमाझम बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया . कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. इस दौरान दर्जनों बिजली के पोल, तार और इंसुलेटर क्षतिग्रस्त हो गए.शाम करीब 6 बजे अचानक बदले मौसम और तेज आंधी-बारिश ने तिल्दा नेवरा शहर समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया.तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और डालियां गिर गईं, जिससे बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई.।
मई की भीषण गर्मी में तीन मौसम का संगम देखने को मिल रहा है .सुबह से तेज धूप और भीषण गर्मी के असर से पारा 42 डिग्री तक पहुंच रहा है और शाम होते-होते आंधी बारिश गर्मी को धो रही है वर्तमान में तीन मौसमी सिस्टम देखने को मिल रहा है। शनिवार सुबह भीषण गर्मी से लोग परेशान थे दोपहर को लोग उमस से व्याकुल हो उठे और शाम 6 बजे अचानक मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी। और देखते ही देखते हवा के साथ जमकर बारिश होने लगी लगभग 1 घंटे तक तेज हुई बारिश और आंधी के चलते कई जगह जहां पेड़ गिर गए वहीं खबो में लगे इंसुलेटर भी उड़ गए। उसके बाद शहरसहित पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।रात 9 बजे तक पुरे इलाके बंद रही ..उसके बाद भी लेत का आना जाना लगा रहा ।बुदाबांदी होने कारण लाईट सुधार नेकर्मचारी परेशान होते रहे

हलाकि बारिश थमने के बाद कुछ देर ठंडी हवाएं चली और भीषण गर्मी से राहत मिली .लेकिन उसके बाद उमस ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सड़कों पर पेड़ की डंगाल गिरने से लोगों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।दूसरी तरफ बारिश के बाद गंदगी से भरी शहर की नालियों की गंदगी सड़कों पर आ गई। कई जगहों पर नालियों के पानी के निकासी नहीं होने के कारण नालियों का पानी सड़कों पर आकर जमा हो गया।
..बारिश के बाद पारा लुढ़का….
शाम को करीब 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज आंधी चली आंधी के साथ लगभग 1 घंटे तक जमकर बारिश भी हुई ।बारिश से तापमान करीब पांच से 6 डिग्री लुढककर 32 डिग्री सेल्सियस तक आ गया और गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 17 मंई से फिर से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है..
फोटो कैप्शन फोटो 01.. कोहका और कटिहार जाजगीरा के बीच गिरे पेड़..
02.. वार्ड 3 में बारिश के बाद जाम नालियो कचरा सड़कों पर आया

