Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा में गूंजेगा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष, आधी रात जन्मेंगे...

तिल्दा-नेवरा में गूंजेगा ‘जय कन्हैया लाल की’ का जयघोष, आधी रात जन्मेंगे नंदलाल

समाचार 2

फोटो .02 03

हरिभूमि <<।तिल्दा-नेवरा

तिल्दा-नेवरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तिल्दा-नेवरा शहर पूरी तरह कृष्णमय हो गया है। शहर के प्रमुख राधा-कृष्ण मंदिरों को आकर्षक फूलों, रंग-बिरंगी रोशनी और मनमोहक झांकियों से सजाया गया है। जन्माष्टमी के अवसर पर गुरुवार को सुबह से देर रात तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। जगह-जगह भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकरआज बाजार में भीड़ रही ..कान्हा को सजाने लोग खरीदारी करते रहे

रात 12 बजे होगा कान्हा का जन्मोत्सव

जन्माष्टमी का मुख्य आकर्षण रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का होगा। घड़ी की सुई जैसे ही रात 12 बजे पर पहुंचेगी, मंदिर परिसर नद के आनंद भयो …. ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठेंगे। इसके बाद महाआरती होगी और श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया जाएगा।

पंचायती राधा-कृष्ण मंदिर में भजन-कीर्तन की धूम

नेवरा स्थित पंचायती राधा-कृष्ण मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगेगा। शाम को भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया है, जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव तक चलता रहेगा। श्याम भक्त दीनानाथ अग्रवाल एवं भीकमचंद मुनका ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं।खाटू श्याम मंदिर में भी भगवान श्रीकृष्ण का  जन्मोत्सव मनाया जाएगा

स्टेशन चौक मंदिर में दिखेगी मथुरा-वृंदावन की झलक
स्टेशन चौक, केसरवानी मोहल्ला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी जन्माष्टमी महापर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर को फूलों और आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। यहां मथुरा-वृंदावन की झलक प्रस्तुत करती विशेष सजावट के साथ कई आकर्षक झांकियां तैयार की गई हैं। दोपहर और शाम को भजन संध्या का आयोजन होगा।
मंदिर परिवार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान भी किया जाएगा। मंदिर परिवार के दुर्गेश नशीने ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर विशेष सजावट और झांकियों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

झूलेलाल मंदिर परिसर में भी धार्मिक आयोजन
झूलेलाल मंदिर परिसर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।यह मटकी फोड़ का आयोजन किया गया है .. वहीं पूज्य  सिंधी पंचायत हॉल में कृष्ण भक्त तरुण बत्रा, आयुष कोटवानी, तरुण नेभवानी और विशाल लखवानी के नेतृत्व में विशेष भजन जैमिंग का आयोजन होगा। इसमें मुंबई से आई संगीत मंडली सलीव बाय  सूरज रंधावा द्वारा  प्रस्तुति दी जाएगी।

‘गोविंदा आला रे’ पर निकलेगी टोलियां, फूटेंगी मटकियां
जन्माष्टमी के अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए हैं। शाम होते ही ग्वालों की टोलियां ‘गोविंदा आला रे’ के भजनों पर नाचते-गाते शहर में भ्रमण करेंगी और विभिन्न स्थानों पर मटकी फोड़कर जन्माष्टमी के उल्लास को और बढ़ाएंगी। देर रात तक शहर में भक्ति, संगीत और उत्सव का माहौल बना रहेगा।कई स्थनों पर नन्हे कान्हाओ की प्रतियोगिता ,फेसी ड्रेस का आयोजन किया गया है ..गुरुवार  भी की मताए बच्चो को कान्हा की ड्रेस में लेकर बाजार पहुंची

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments