Homeछत्तीसगढ़तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, 'अजीत जोगी' समेत...

तिल्दा-नेवरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई:बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, ‘अजीत जोगी’ समेत तीन गिरफ्तार, 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

तिल्दा-नेवरा। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए तीन सदस्यीय बाइक चोर गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपये कीमत की 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के मार्गदर्शन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी विधानसभा के निर्देशन में तिल्दा-नेवरा पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार, हथबंद निवासी संजीव त्यागी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वह बुधवारी साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने आए थे। बाजार के बाहर खड़ी उनकी हीरो पैशन प्रो (CG-22-AB-3766) अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना तिल्दा-नेवरा में बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी साक्ष्यों के साथ मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर परवाना देवार जोगी, अजीत जोगी और अजय कुमार यदु को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। शुरुआत में आरोपियों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के सामने उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने अपने साथी बीरबल देवार के साथ मिलकर जनवरी 2026 से 7 अगस्त 2026 के बीच तिल्दा-नेवरा, बगदई, बैकुंठ स्थित शराब दुकान परिसर और बुधवारी बाजार क्षेत्र से कुल 5 मोटरसाइकिलें चोरी की थीं। चोरी के बाद वाहनों की पहचान छिपाने के लिए उनका स्वरूप बदल दिया जाता था और उन्हें बेचने की तैयारी की जा रही थी।
आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छिपाकर रखी गई 5 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर लीं। इनमें एक हीरो पैशन प्रो (CG-22-AB-3766) तथा चार हीरो एचएफ डीलक्स (बिना नंबर) शामिल हैं। बरामद वाहनों की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी
परवाना देवार जोगी (21 वर्ष), निवासी देवारपारा, तिल्दा।अजीत जोगी (20 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 15, देवारपारा, तिल्दा।अजय कुमार यदु (28 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 6, तुलसी नेवरा।पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस फरार आरोपी बीरबल देवार की तलाश में भी जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments