Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़ट्रक ने 4 को कुचला, 2 भाइयों की मौत..ओवरटेक करते समय पहिए...

ट्रक ने 4 को कुचला, 2 भाइयों की मौत..ओवरटेक करते समय पहिए के नीचे चली गई बाइक

भाटापारा-छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में एक भीषण सड़क हादसा  हुआ है इस दिल दहला देने वाले  सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत हो गई,  वहीं नाबालिग लड़की समेत 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला भाटापारा थाना क्षेत्र का है। यह घटना मेन रोड पर लक्ष्मण अपार्टमेंट के पास हुई। इस हादसे का CCTV वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक सवार ओवरटेक कर आगे बढ़ रहे थे। तभी ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। ट्रक उन्हें रौंदते हुए तेजी से आग बढ़ गया।

जानकारी के मुताबिक सुबह ग्राम खोपरा में एक बाइक पर 4 लोग सवार होकर घूमने निकले थे, बाइक सवार ओवरटेक करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक अनकंट्रोल होकर टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार रविशंकर निषाद (20 वर्ष) और उसके चचेरे भाई मनीष निषाद (10 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।

मोटरसाइकिल पर सवार कुमारी तुलिका निषाद (17 वर्ष) और डेरिकु फेकर (18 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी पीड़ित ग्राम अर्जुनी, भाटापारा के निवासी बताए जा रहे हैं। मृतक रविशंकर निषाद और मनीष निषाद मूल रूप से टोढीडीघाट, थाना नांदघाट के रहने वाले थे।

बताया जा रहा है कि दिवाली पर सभी की मुलाकात हुई थी। रविशंकर अपने दोस्त की मोटरसाइकिल पर अपने चचेरे भाई मनीष, पड़ोस की तुलिका और दोस्त डेरिकु के साथ घूमने निकले थे। ग्राम अर्जुनी से नांदघाट की ओर जाते समय खोपरा गांव के पास यह दुर्घटना हुई।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी भाटापारा पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और ट्रक को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है।इस हादसे के बाद पुरे गाव में मातम छा गया है ..

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments