कवर्धा;छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करते हुए शिक्षा के मंदिर को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ अननेचुरल सेक्स के लिए दबाव बनाने पर एक नाबालिग 10 वीं के छात्र ने शिक्षक की हत्या की दी। शिक्षक नाबालिग को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था, जिससे परेशान होकर नाबालिग ने चाकू से शिक्षक का गला रेत दिया। 56 दिनों के बाद कवर्धा थाना पुलिस द्वारा आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक शिक्षक का नाम सत्यमदास मानिकपुरी है, जो वार्ड नंबर- 26 में रहता था।27 साल का सत्यमदास प्राइवेट स्कूल में डांस टीचर था। उसकी शादी नहीं हुई थी। सत्यमदास ने एक 16 साल के नाबालिग छात्र से संबंध बनाए थे। इसके बाद वह लगातार संबंध बनाने के लिए दबाव बना रहा था। साथ ही संबंध नहीं बनाने पर सभी को बताने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा था । टीचर से पीछा छुड़ाने के लिए नाबालिग लगातार कोशिश करता रहा बावजूद जब टीचर नही माना तो उसने उसके हत्या की साचिश रची और 17 जनवरी को सत्यमदास को बुलाया, फिर नर्सरी के पीछे ले जाकर चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया । वारदात के बाद नाबालिग मौके से भाग गया ।
उधर जब लालपुर नर्सरी के पीछे सड़क पर युवक का शव मिलने की सूचना मिली तो पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई । जांच में सामने आया कि युवक के गले पर चाकू से वार कर हत्या की गई थी। जांच में मृतक की पहचान सत्यमदास मानिकपुरी के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 5 हजार मोबाइल नंबरों का एनालिसिस किया। 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की गई।
पुलिस सत्यमदास के परिचितों, दोस्तों, आसपास रहने वाले लोगों साथ बदमाश प्रवृत्ति के लोगों, पूर्व अपराधियों, नशा करने वालो से लगातार पूछताछ करती रही । कई संदिग्धों को थाने लाकर भी पूछताछ की गई लेकिन पुलिस अप्रधि तक नही पहुच पाई । उसके बाद पुलिस द्वरा सत्यमदास के इंस्टाग्राम समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की गतिविधियों की भी जांच की गई। 500 से ज्यादा CCTV फुजेट खंगाले गए। इस दौरान पुलिस एक युवक के पास पहुंची, जो टीचर के इस करतूत के बारे जानता था और उसने ही नाबालिग की टीचर से जान पहचान कराई थी। इस आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी को सारंगढ़-बिलाईगढ़ से हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार किया।
नाबालिग ने बताया कि सत्यमदास और उसके बीच करीब 3 महीने पहले से पहचान थी। दोनों के बीच अप्राकृतिक शारीरिक संबंध बने थे। बाद में इसी बात को लेकर विवाद हुआ। सत्यमदास नाबालिग को बार-बार संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। नाबालिग ने बताया कि घटना वाले दिन उसने सत्यमदास को व्हाट्सएप कॉल कर अपने पास बुलाया। इसके बाद दोनों स्कूटी से घटनास्थल की ओर गए। नाबालिग घर से पहले ही चाकू लेकर निकला था। मौके पर पहुंचते ही उसने सत्यमदास के गले पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस तरह पुलिस ने अंधे क़त्ल की गुत्थी को सुलझा लिया .सोमवार को पुलिस ने प्रेंस कॉन्फ्रेंस करते हुए पूरे मामला का खुलासा किया उसके बाद नाबालिग आरोपी को बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया।।

